Get App

IPL 2027 में खत्म होगा दिल्ली कैपिटल्स का खिताबी सूखा? सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। गांगुली इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ अलग-अलग भूमिकाओं में जुड़े रहे हैं। अब वह हेमंग बदानी की जगह कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 3:00 PM
IPL 2027 में खत्म होगा दिल्ली कैपिटल्स का खिताबी सूखा? सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली दिल्ली कैपिटल्स में पुरुष और महिला टीम के क्रिकेट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव हुआ है। IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर काम कर चुके हैं। गांगुली आईपीएल के अगले सीजन से कोचिंग की कमान संभालेंगे और हेमंग बदानी की जगह लेंगे। गांगुली के अनुभव को देखते हुए टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन और मजबूत रणनीति की उम्मीद होगी। सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ाव काफी पुराना रहा है और वह टीम के साथ अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

गांगुली दिल्ली कैपिटल्स में पुरुष और महिला टीम के क्रिकेट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। अब हेड कोच की नई भूमिका मिलने के बाद गांगुली ने टीम के साथ अपने रिश्ते को खास बताया।

गांगुली ने क्या कहा

सौरव गांगुली ने कहा कि, "वह IPL में हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को अपने दिल के करीब बताते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी के साथ उनका कई वर्षों से मजबूत जुड़ाव रहा है।" गांगुली ने बताया कि, "उन्होंने टीम के मालिकों, मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ पहले भी काम किया है, इसलिए यह नई जिम्मेदारी उनके लिए खास है। उन्होंने कहा कि टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और हाल के समय में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। गांगुली ने उम्मीद जताई कि नए सीजन में टीम के साथ मिलकर एक मजबूत, आत्मविश्वास से भरी और निडर टीम तैयार की जाएगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें