एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से 28 सितंबर तक खेला जाएगा। एशिया कप के सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। वहीं फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्पॉन्सर से हटने के बाद बीसीसीआई नए स्पॉन्सर की तलाश कर रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, फैंटेसी गेमिंग कंपनी ने बीसीसीआई को बताया है कि संसद में 'प्रमोशन एंड रेग्युलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025' पास होने के बाद वह भारतीय क्रिकेट टीम की स्पॉन्सरशिप जारी नहीं रख पाएगी। इस नए नियम के तहत ड्रीम11 जैसे रियल-मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से रोक लगाया गया है।
