Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेला गया पांचवां और आखिरी मैच दुनिया में सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहा। इस मैच में टीम इंडिया के जीत के हीरो मोहम्मद सिराज रहे। मोहम्मद सिराज ने मैच का रूख ही बदल दिया और टीम को 6 रनों से जीत दिलाई। इस रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है।
मोहम्मद सिराज ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 अहम विकेट चटकाए। इस मैच में मोहम्मद सिराज ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया।
सिराज ने तोड़ा ये रिकॉर्ड
मोहम्मद सिराज इंग्लैंड में सात बार चार विकेट लेने वाले एशिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनके बाद पाकिस्तान के वकार यूनिस और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने छह-छह चौके लिए हैं। इसके साथ ही सिराज एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 23 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। इनके बाद जोश टंग हैं, जिन्होंने तीन मैचों में 19 विकेट झटके हैं।
इंग्लैंड में एशियाई गेंदबाजों द्वारा सर्वाधिक 4 विकेट (टेस्ट में)
सिराज ने तोड़ा बुमराह का रिकॉर्ड
मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड में सबसे ज्यादा एक पारी में चार विकेट लेने के जसप्रीत बुमराह के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इससे पहले बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 5 बार चौके लिए है। बुमराह के बाद इस लिस्ट में ईशांत शर्मा है, जिन्होंने कुल 4 बार चौके लिए हैं।
इंग्लैंड में भारतीय गेंदबाजों द्वारा सर्वाधिक 4 विकेट (टेस्ट में)
सिराज ने चटकाए इतने विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज ने कुल 23 विकेट झटके और आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड को दूसरी पारी में जीत के लिए 374 रन चाहिए थे, लेकिन उसकी पूरी टीम 367 रन पर ही ऑलआउट हो गई। ओवल टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को 35 रन चाहिए थे, लेकिन सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी ने मैच पलट दिया। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे और आखिरी मैच में मोहम्मद सिराज ने कुल 5 विकेट चटकाए, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने चार और आकाशदीप ने एक विकेट अपने नाम किया।