Get App

IND vs ENG: टीम इंडिया के यंग ब्रिगेड ने एजबेस्टन में रचा इतिहास, इंग्लैंड को उसी के घर में दी मात

IND vs ENG: टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। शुभमन गिल की कप्तानी वाली यंग टीम इंडिया ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड 336 रनों से मात दी। भारत ने एजबेस्टन के मैदान पर अपनी पहली जीत दर्ज की और इसके साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई

Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 06, 2025 पर 11:02 PM
IND vs ENG: टीम इंडिया के यंग ब्रिगेड ने एजबेस्टन में रचा इतिहास, इंग्लैंड को उसी के घर में दी मात
भारत ने एजबेस्टन के मैदान पर अपनी पहली जीत दर्ज की और इसके साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई

IND vs ENG: भारत की यंग ब्रिगेड ने इंग्लैंड की घर में बड़ा कमाल किया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली यंग टीम इंडिया ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड जबरदस्त पटखनी दी है। भारत ने इंग्लैंड को 100-200 नहीं बल्कि 336 रन के भारी-भरकम अंतर से हरा दिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया और यहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन के साथ इतिहास रच दिया। इस मैदान पर 50 सालों में भारत की यह पहली टेस्ट जीत रही।

विराट ने कही ये बात

भारत ने एजबेस्टन के मैदान पर अपनी पहली जीत दर्ज की और इसके साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। वही टीम इंडिया के इस जीत पर पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने भी अरना रिएक्शन दिया है। विराट कोहली ने कहा कि, 'एजबेस्टन में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। टीम ने बेखौफ क्रिकेट खेला और पूरे मैच में इंग्लैंड को दबाव में रखा। शुभमन गिल ने न सिर्फ बल्ले से, बल्कि फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया। हर खिलाड़ी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई, लेकिन खासतौर पर मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की गेंदबाजी काबिल-ए-तारीफ रही। उन्होंने इस पिच पर बेहतरीन लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की और भारत की जीत में अहम योगदान दिया।'

एजबेस्टन में भारत ने रचा इतिहास

सब समाचार

+ और भी पढ़ें