Get App

IND vs ENG: हाथ में बैसाखी...फाइनल टेस्ट से पहले टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का हाल हुआ बेहाल, इंग्लैंड से सामने आई तस्वीरें

Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड 2-1 से आगे है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में खेला गया चौथा मैच ड्रा रहा। इस मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत अब टीम का हिस्सा नहीं है। पंत ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2025 पर 6:31 PM
IND vs ENG: हाथ में बैसाखी...फाइनल टेस्ट से पहले टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का हाल हुआ बेहाल, इंग्लैंड से सामने आई तस्वीरें
मैनचेस्टर टेस्ट में पहले दिन ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे

Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ओवल में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत अब वह इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। पंत को चौथे टेस्ट मैच में दाहिने पैर में चोट लगी थी। चोट के बाद भी पंत मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे थे। ऋषभ पंत के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है, जिसकी वजह से वह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

टीम से बाहर होने के बाद ऋषभ पंत ने का एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में ऋषभ पंत ने अपने चोट पर बड़ा अपडेट दिया है।

ऋषभ पंत ने शेयर की चोट की फोटो

ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर अपने प्लास्टर लगे पैर की एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हूं। ये मेरे लिए एक बड़ी ताकत रहा है। जैसे-जैसे मेरा फ्रैक्चर ठीक हो रहा है, मैं धीरे-धीरे इस प्रक्रिया में ढल रहा हूं और जल्द ही रिहैबिलिटेशन शुरू करूंगा। मैं पेशेंस बनाए रखूंगा, रूटीन को फॉलो करूंगा और अपनी ओर से 100% दूंगा। देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे गर्व का पल रहा है और मैं दोबारा वही करने को बेताब हूं जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें