Get App

IND vs ENG: इस भारतीय बल्लेबाज में है आग...जिसने इंग्लिश कप्तान को भी किया हैरान, ये किसकी तारीफ करने लगे माइकल वॉन

Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भले ही भारत को हार मिली, लेकिन ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वे टेस्ट में एक ही मैच में दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2025 पर 8:14 PM
IND vs ENG: इस भारतीय बल्लेबाज में है आग...जिसने इंग्लिश कप्तान को भी किया हैरान, ये किसकी तारीफ करने लगे माइकल वॉन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय बल्लेबाज की जमकर तारीफ की

Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पहले मैच में भारत के उपकप्तान ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले टेस्ट की दोनों पारियों में 134 और 118 रन बनाए, जिससे वे टेस्ट में दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए। भले ही ये मैच भारतीय टीम हार गई लेकिन पंत की आक्रामक और बेखौफ बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है।

उन्होंने कहा कि पंत की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि, ऋषभ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट में एक नया अंदाज शुरू किया है।

माइकल वॉन ने की पंत की तारीफ

माइकल वॉन ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, "ऋषभ पंत के खेलने के अंदाज में भले ही पागलपन नजर आता हो, लेकिन उसमें गहराई से देखा जाए तो बहुत सारा साइंस  छिपा है। जब पंत बल्लेबाजी करते हैं तो बेन स्टोक्स तक उनकी तारीफ करते हैं। मेरे लिए एडम गिलक्रिस्ट अब तक के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, लेकिन पंत ने भी एक नया ट्रेंड शुरू किया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें