Get App

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह के साथ दिखेगा ये धाकड़ गेंदबाज? मैच से पहले जानें भारतीय टीम की प्लेइंग

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। इससे पहले भारत यूएई को 9 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है तो वहीं पाकिस्तान की टीम ओमान को 93 रनों से हराया था। आइए मैच से पहले जानते हैं कैसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग 11

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 13, 2025 पर 6:19 PM
IND vs PAK:  पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह के साथ दिखेगा ये धाकड़ गेंदबाज? मैच से पहले जानें भारतीय टीम की प्लेइंग
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा

IND vs PAK: एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है। अब तक टूर्नामेंट में कुल 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं एशिया कप का 6वां मुकाबला कल यानी 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से ही चर्चा में रहता है। फैंस को इस मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का ग्रुप ए में दूसरा मैच है।

इससे पहले भारत यूएई को 9 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है तो वहीं पाकिस्तान की टीम ओमान को 93 रनों से हराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला है।

भारत की शानदार शुरुआत

यूएई के खिलाफ पिछले मैच में भारत ने यूएई को 13.1 ओवर में 57 रन पर ही समेट दिया था। इस छोटे से स्कोर को भारतीय टीम ने 4.3 ओवर में आसानी से ये स्कोर हासिल कर लिया। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम रविवार को यही प्रदर्शन दोहराना चाहेगी। इसके साथ ही टीम सुपर फोर में भी अपनी जगह मजबूत करने उतरेगी। इस मुकाबले में सबकी नजर इस बात पर होगी कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मैच में टीम मैनेजमेंट पिछली प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करता है या उसी जीत वाली लय के साथ मैदान में उतरता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें