Get App

पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश से भी क्रिकेट नहीं खेलेगा भारत? जानें क्यों मंडरा रहा इस टूर पर खतरा

India Tour Bangladesh: आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। इसके ठीक बाद भारत को बांग्लादेश का दौरा करना है। लेकिन अब भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दौरा भारतीय टीम के कैलेंडर में शामिल है, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2025 पर 5:44 PM
पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश से भी क्रिकेट नहीं खेलेगा भारत? जानें क्यों मंडरा रहा इस टूर पर खतरा
भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर बड़ी खबर आ रही है

India Tour Bangladesh: भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी अभी आईपीएल में बिजी है। आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। इसके बाद भारत को 3 वनडे और 3 टी20 मैच के लिए बांग्लादेश का दौरा करना है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले मीरपुर और चटगांव के स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन अब भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हाल ही में बढ़े तनाव की वजह से यह दौरा रद्द हो सकता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "यह दौरा भारतीय टीम के कैलेंडर में शामिल है, लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह संभावना है कि भारत वनडे और टी20 के लिए बांग्लादेश का दौरा न करे।"

रद्द हो सकता है बांग्लादेश दौरा

पिछले साल बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही स्थिति काफी उथल-पुथल रही है। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम पिछले साल भारत आई थी और इस साल फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों देशों की टीमें आमने-सामने आई थीं। लेकिन हाल ही में बांग्लादेश सरकार के करीबी और एक पूर्व सैन्य अधिकारी ने भारत के नॉथ-ईस्‍ट राज्यों को लेकर विवादित बयान दिया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया था। इस पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें