Get App

IND vs ENG: रोमांच की हद पार! पांचवे टेस्ट को टीम इंडिया ने किया अपने नाम, तोड़ा अंग्रेजों का घंमड

IND vs ENG: भारत के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने ओवल टेस्ट के पांचवें दिन अपने शुरुआती दो ओवरों में दो अहम विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा ने भी एक विकेट लिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2025 पर 4:47 PM
IND vs ENG: रोमांच की हद पार! पांचवे टेस्ट को टीम इंडिया ने किया अपने नाम, तोड़ा अंग्रेजों का घंमड
भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेला गया मैच सदियों तक याद रखा जाएगा।

India vs England  : भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेला गया मैच सदियों तक याद रखा जाएगा। क्रिकेट की दुनिया में सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहा भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेला गया पांचवा मैच। मैच के पांचवें दिन एक तरफ इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रनों की जरुरत थी तो भारत को चार विकेट की। पर बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी। भारतयी टीम के तरफ से स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने मैच का रूख ही बदल दिया और टीम को 6 रनों से जीत दिलाई।

टीम इंडिया की कमाल की वापसी

ओवल में मिली इस रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है।भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ओवल टेस्ट के पांचवें दिन अपने शुरुआती दो ओवरों में दो अहम विकेट लेकर मैच का रुख बदल दियाउनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा ने भी एक विकेट लिया चौथे दिन तक भारत मुश्किल में था, लेकिन सिराज और कृष्णा की शानदार गेंदबाजी ने जो रूट और हैरी ब्रुक जैसे बड़े बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजते हुए टीम को रोमांचक वापसी दिलाई।

ऐसे बदला मैच, सिराज बने हीरो

टीम इंडिया के जीत के हीरो मोहम्मद सिराज रहे। उन्होंने पांचवे दिन तीन विकेट अपने नाम किया और टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई। पांचवें दिन के पहले ओवर में ही क्रेग ओवरटन ने 2 चौके लगाकर इंग्लैंड के लिए दमदार शुरुआत की लेकिन अगले ओवर में सिराज ने जेमी स्मिथ को पवेलियन लौटाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। सिराज ने इसके बाद अगले ओवर में क्रेग ओवरटन को भी पवेलियन लौटा दिया और टीम इंडिया को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया। इसके बाद बारी आई प्रसिद्ध कृष्णा की, जिन्होंने जॉश टंग को क्लीन बोल्ड करते हुए इंग्लैंड का 9वां विकेट गिरा दिया और अंत में सिराज ने एटकिसंन को क्लीन बोल्ड कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें