BCCI ने 21 जनवरी से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में दो अहम बदलाव किए हैं। यह सीरीज़ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेली जाएगी और T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की बाइलेटरल सीरीज होगी।

BCCI ने 21 जनवरी से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में दो अहम बदलाव किए हैं। यह सीरीज़ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेली जाएगी और T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत की बाइलेटरल सीरीज होगी।
टीम में किया गया ये बदलाव
चयनकर्ताओं ने चोट की वजह से बाहर हुए वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया है। रवि बिश्नोई को पूरी सीरीज के लिए चुना गया है, जबकि श्रेयस अय्यर को पहले तीन मैचों के लिए टीम में जगह मिली है। खास बात यह है कि वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा दोनों ही भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में अय्यर और बिश्नोई का चयन और भी ज़्यादा अहम माना जा रहा है।
ये खिलाड़ी हैं इंजर्ड
BCCI ने पहले जानकारी दी थी कि तिलक वर्मा की 7 जनवरी को राजकोट में पेट की समस्या के कारण सर्जरी हुई थी। उन्हें गुरुवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे शुक्रवार को हैदराबाद लौटेंगे। बोर्ड के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है और तेजी से सुधार हो रहा है। “वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले तीन T20I मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बाकी दो मैचों के लिए उनकी उपलब्धता का फैसला ट्रेनिंग और स्किल सेशन में उनकी प्रगति को देखकर किया जाएगा।”
इसी वजह से, तिलक वर्मा की तरह मिडिल ऑर्डर के T20I बल्लेबाज़ श्रेयस को टीम में शामिल किया गया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि अगर तिलक वर्मा समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो BCCI, T20 वर्ल्ड कप के लिए अपने विकल्प खुले रखना चाहता है।
टीम में बदलाव की वजह साफ
BCCI ने एक प्रेस रिलीज़ में बताया कि वॉशिंगटन सुंदर को 11 जनवरी को वडोदरा के BCA Stadium में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान गेंदबाज़ी करते समय निचली पसली में तेज़ दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उनका स्कैन कराया गया और एक स्पेशलिस्ट से सीधे सलाह ली गई। जांच में सामने आया कि उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों के आराम की सलाह दी है। इसके बाद वे अपनी चोट के आगे के इलाज के लिए BCCI Centre of Excellence में रिपोर्ट करेंगे।
BCCI ने यह भी साफ किया कि इस चोट की वजह से वाशिंगटन सुंदर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली IDFC फर्स्ट बैंक T20I सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, चोटिल तिलक वर्मा की जगह श्रेयस अय्यर को पहले तीन T20I मैचों के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।
भारत की T20I टीम: सूर्यकुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), श्रेयस अय्यर (पहले तीन T20I), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (VC), रिंकू सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, इशान किशन (WK), रवि बिश्नोई
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।