Women's ODI World Cup: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत अगले महीने से हो रही है। आज 19 अगस्त को महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर संभालेंगी। वहीं स्मृति मंधाना को टीम की उप-कप्तान बनाया गया है।
