Get App

लाइव ब्लॉग

Rajat Kumar APRIL 11, 2026 / 11:38 PM IST

CSK vs DC Match Highlights: चेन्नई को IPL 2026 में मिली पहली जीत, दिल्ली को दी 23 रन से मात

CSK vs DC IPL 2026 Match Highlights : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 18वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 213 रन का टारगेट दिया। संजू सैमसन ने 56 बॉल पर 115 रन की पारी खेली। वहीं 213 रन का टारगेट करने उतरी दिल्ली की पूरी टीम 189 रन पर ही सिमट गई। इस मुकाबले को चेन्नई ने 23 रन से अपने नाम किया

CSK vs DC IPL 2026 Match Highlights : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 18वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 213 रन का टारगेट दिया। चेन्नई ने 20 ओवर के बाद 2 विकेट पर 212 रन बनाए। संजू सैमसन ने 56 बॉल पर 115 रन की पारी खेली। वहीं 213 रन का टारगेट करने उत

CSK vs DC IPL 2026 Match Highlights : चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है
CSK vs DC IPL 2026 Match Highlights : चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है
APRIL 11, 2026 / 11:32 PM IST

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: IPL 2026 में चेन्नई की पहली जीत, दिल्ली को दी 23 रन से मात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 18वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 213 रन का टारगेट दिया। चेन्नई ने 20 ओवर के बाद 2 विकेट पर 212 रन बनाए। संजू सैमसन ने 56 बॉल पर 115 रन की पारी खेली। वहीं 213 रन का टारगेट करने उतरी दिल्ली की पूरी टीम 189 रन पर ही सिमट गई। इस मुकाबले को चेन्नई ने 23 रन से अपने नाम किया। चेन्नई की इस सीजन में ये पहली जीत है। दिल्ली की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स 60 रन की पारी खेली।

    APRIL 11, 2026 / 11:12 PM IST

    DC vs CSK IPL 2026 Match Live Score : दिल्ली को लगा सातवां झटका

    17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन है।दिल्ली की ओर से क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और कुलदीप हैं। दिल्ली को जीत के लिए 15 गेंदों में 38 रनों की जरूरत है। 16वें ओवर में दिल्ली ने 7वां विकेट गंवाया। यहां पर जैमी ओवर्टन ने आकिब नबी (4 रन) को अकील हुसैन के हाथों कैच कराया।

      APRIL 11, 2026 / 10:59 PM IST

      Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए चाहिए 30 गेंद पर 60 रन

      15वें ओवर में दिल्ली ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा (19 रन) को नूर अहमद ने आउट कर दिया है। वहीं 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन है।दिल्ली की ओर से क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और आकिब नबी हैं। दिल्ली को जीत के लिए 30 गेंदों में 60 रनों की जरूरत है।

        APRIL 11, 2026 / 10:50 PM IST

        DC vs CSK IPL 2026 Match Live Score : दिल्ली को लगा पांचवा झटका

        14वें ओवर में दिल्ली ने 130 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 139 रन है।दिल्ली की ओर से क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा हैं। दिल्ली को जीत के लिए 36 गेंदों में 75 रनों की जरूरत है। 13वें ओवर की दूसरी बॉल पर दिल्ली ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर डेविड मिलर (17 रन) को जैमी ओवर्टन ने बोल्ड कर दिया।

          APRIL 11, 2026 / 10:39 PM IST

          DC vs CSK IPL 2026 Match Live Score : दिल्ली का स्कोर 100 के पार

          11वें ओवर में दिल्ली ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 120 रन है।दिल्ली की ओर से क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर हैं। दिल्ली को जीत के लिए 48 गेंदों में 92 रनों की जरूरत है।

            APRIL 11, 2026 / 10:29 PM IST

            Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: रोमांचक हुआ मुकाबला

            10वें ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स ने गुरजपनीत की बॉल पर छक्का लगाया। इस ओवर में चेन्नई के फील्डर्स के पास दो बार रनआउट के मौके आए, लेकिन विकेट नहीं आया। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 92 रन है। 5वें ओवर में दिल्ली ने पहला विकेट गंवाया। ओवर की पहली बॉल खलील अहमद ने केएल राहुल को पवेलियन भेजा।

              APRIL 11, 2026 / 10:15 PM IST

              DC vs CSK IPL 2026 Match Live Score : चेन्नई सुपर किंग्स को मिला चौथा विकेट

              दिल्ली की टीम अब मुश्किल में नजर आ रही है। 213 रन के टारगेट का पीछा कर रही दिल्ली की टीम ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। शानदार फॉर्म में चल रहे दिल्ली के बल्लेबाजी समिर रिजवी आउट हो गए हैं। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 76 रन पर पहुंच गया है।  दिल्ली को ये मुकाबला जीतने के लिए 72 गेंदों में 137 रन चाहिए।

                APRIL 11, 2026 / 10:03 PM IST

                Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: सरफराज खान ने लपका शानदार कैच

                5वें ओवर में दिल्ली ने पहला विकेट गंवाया। ओवर की पहली बॉल खलील अहमद ने केएल राहुल को पवेलियन भेजा। राहुल ने 10 गेंद पर 18 रन बनाए। वहीं अगले ही ओवर में पाथुम निसांका भी आउट हो गए हैं। वहीं सातवें ओवर के पहली ही गेंद पर सरफराज खान ने शानदार कैच लपका और कप्तान अक्षर पटेल को आउट कर दिया। अक्षर पटेल ने दो गेंदों पर एक रन बनाए।

                  APRIL 11, 2026 / 9:54 PM IST

                  Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा पहला झटका

                  चौथे ओवर में पाथुम निसांका और केएल राहुल ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली। वहीं पांचवे ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 60 रन के पार पहुंच गया है। पाथुम निसांका तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 22 गेंद पर 41 रन बनाए हैं। वहीं केएल राहुल ने 9 गेंदों पर 18 रन बनाए हैं। केएल राहुल पांचवे ओवर के आखिरी गेंद पर आउट हो गए हैं।

                    APRIL 11, 2026 / 9:44 PM IST

                    Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली की शानदार शुरुआत

                    दिल्ली ने पहले ओवर में 8 रन बनाए। पाथुम निसांका ने अकील हुसैन की दूसरी बॉल पर चौका लगाया। वहीं तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसा विकेट के नुकसान पर 36 रन है। दिल्ली की ओर से बैटिंग करने केएल राहुल और पाथुम निसांका आए हैं।

                      APRIL 11, 2026 / 9:18 PM IST

                      CSK vs DC Live Score, IPL 2026: चेन्नई ने दिया 213 रन का टारगेट

                      इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 18वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने बड़ा स्कोर बनाया है। चेन्नई ने दिल्ली को 213 रन का टारगेट दिया है। इससे पहले 17वें ओवर में संजू सैमसन ने शतक पूरा किया। उन्होंने IPL में चौथा शतक लगाया। इसी ओवर में आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर आउट हो गए।

                        APRIL 11, 2026 / 9:01 PM IST

                        CSK vs DC Live Score, IPL 2026: संजू सैमसन ने जड़ा शानदार शतक

                        18वें ओवर में CSK ने 180 रन का आंकड़ा पूरा कर दिया है। संजू सैमसन ने शानदार शतक जड़ा है।18वें ओवर में संजू ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले 16वें ओवर की तीसरी बॉल पर सैमसन ने छक्का लगाया। इसी के साथ सैमसन के टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे हो गए हैं।

                          APRIL 11, 2026 / 8:46 PM IST

                          CSK vs DC Live Score, IPL 2026: शतक के करीब संजू

                          संजू सैमसन के बाद अब आयुष म्हात्रे ने भी अपना अर्धशतक जड़ दिया है। आयुष ने 28 गेंदों में  अपना अर्धशतक जड़ा। वहीं संजू सैमसन शतक के करीब है। उन्होंने 43 गेंदों में 90 रन बनाए हैं। वहीं 15वें ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 160 के पार पहुंच गया है।

                            APRIL 11, 2026 / 8:38 PM IST

                            Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी

                            13वें ओवर में संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप की। 12वेंओवर की आखिरी बॉल पर सैमसन ने छक्का लगाया।  13 ओवर के बाजद चेन्नई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 130 रन है। चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। संजू 38 गेंदों में 77 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                              APRIL 11, 2026 / 8:29 PM IST

                              CSK vs DC Live Score, IPL 2026: चेन्नई का स्कोर 100 के पार

                              12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 119 रनों के पार पहुंच गया है। संजू सैमसन 38 गेंदों में 77 रन बना कर खेल रहे हैं। वहीं संजू का साथ युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                APRIL 11, 2026 / 8:21 PM IST

                                Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: चेन्नई का स्कोर 80 के पार

                                10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 88 रन हो गया है। 7वें ओवर की दूसरी बॉल पर CSK ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर ऋतुराज गायकवाड 15 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। संजू 32 गेंदों में 61 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                  APRIL 11, 2026 / 8:09 PM IST

                                  Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: संजू सैमसन की फिफ्टी

                                  7वें ओवर की दूसरी बॉल पर CSK ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर ऋतुराज गायकवाड 15 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाजद चेन्नई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन है। चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

                                    APRIL 11, 2026 / 8:06 PM IST

                                    Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: चेन्नई को लगा पहला झटका

                                    सातवें ओवर में चेन्नई को पहला झटका लगा है। अक्षर पटेल की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ 15 रन बनाकर आउट हुए। 7 ओवर चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 66 रन है।

                                      APRIL 11, 2026 / 7:56 PM IST

                                      CSK vs DC Live Score, IPL 2026: चेन्नई का स्कोर 50 के पार

                                      चेन्नई के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड ओपनिंग बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 55 रन है। चौथे ओवर में अक्षर पटेल की बॉल पर 3 चौके लगे। उनकी पहली बॉल पर ऋतुराज गायकवाड ने चौका लगाया।इसके बाद सैमसन ने चौथी और छठी बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया।

                                        APRIL 11, 2026 / 7:46 PM IST

                                        Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: संजू सैमसन की तूफानी बल्लेबाजी

                                        चेन्नई के लिए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने डेब्यू कर रहे आकिब नबी के खिलाफ पहले ओवर में 10 रन बनाए और दूसरे ओवर में 11 रन आए। संजू सैमसन तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। सैमसन 9 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान 27 रन है।

                                          APRIL 11, 2026 / 7:37 PM IST

                                          CSK vs DC Live Score, IPL 2026: शुरू हुआ मुकाबला

                                          मुकाबले की शुरुआत हो गई है।  चेन्नई पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। पहले बल्लेबाजी करने के लिए संजू सैमसन और रितुराज गायकवाड़  उतरे हैं। पहले ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 8 रन है।

                                            APRIL 11, 2026 / 7:19 PM IST

                                            CSK vs DC Live score, IPL 2026 : धोनी नहीं खेलेंगे आज का मुकाबला

                                            CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह।

                                              APRIL 11, 2026 / 7:02 PM IST

                                              Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई

                                              इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 18वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच काफी अहम माना जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीता है। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                APRIL 11, 2026 / 6:32 PM IST

                                                CSK vs DC Live Score, IPL 2026: कैसी है चेन्नई की पिच

                                                चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए आसान मानी जा रही है, जहां खूब रन बनने की उम्मीद है। यहां पर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। रात में लाइट्स के नीचे तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। वहीं स्पिनर्स को हल्की पकड़ मिल सकती है, लेकिन पिच से ज्यादा टर्न मिलने की संभावना कम है।

                                                  APRIL 11, 2026 / 6:17 PM IST

                                                  DC vs CSK IPL 2026 Match Live Score : कहां पर देखें ऑनलाइन मुकाबला

                                                  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                    APRIL 11, 2026 / 6:03 PM IST

                                                    Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। सीएसके ने इनमें से 19 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को कम जीत मिली हैं। हालांकि खास बात यह है कि 2023 के बाद से दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई के खिलाफ कोई मैच नहीं हारा है, जिससे उनकी हालिया फॉर्म मजबूत नजर आती है।

                                                      APRIL 11, 2026 / 5:50 PM IST

                                                      Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: धोनी पर आया बड़ा अपडेट

                                                      टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी की स्थिति पर अपडेट दिया है। पूर्व कप्तान चोट के कारण टूर्नामेंट के पहले तीन मैचों में नहीं खेल पाए हैं। धोनी इस समय अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं. वो इस समय रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम को फॉलो कर रहे हैं। CSK की टीम आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बिना मैदान में उतरेगी।

                                                        APRIL 11, 2026 / 5:40 PM IST

                                                        DC vs CSK IPL 2026 Match Live Score : दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

                                                        नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निस्सांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन

                                                          APRIL 11, 2026 / 5:40 PM IST

                                                          CSK vs DC Live Score, IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

                                                          रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एम.एस. धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फाउलकेस

                                                            APRIL 11, 2026 / 5:39 PM IST

                                                            Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL 2026 Match Score: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                            केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

                                                            इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम

                                                              APRIL 11, 2026 / 5:38 PM IST

                                                              DC vs CSK IPL 2026 Match Live Score : चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                              संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद या मैट हेनरी, खलील अहमद, अंशुल कंबोज।

                                                              इम्पैक्ट प्लेयर: प्रशांत वीर

                                                                APRIL 11, 2026 / 5:38 PM IST

                                                                CSK vs DC IPL 2026 Match Live Score : चेन्नई और दिल्ली के बीच मुकाबला

                                                                नमस्कार

                                                                मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ