Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 28, 2025 / 11:29 PM IST

CSK vs RCB Highlights Score: चेन्नई को उसके घर में आरसीबी ने दी मात, 50 रनों से अपने नाम किया मुकाबला

CSK vs RCB Highlights Score IPL Match 2025: आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने चेन्नई को 50 रनों से हराया

CSK vs RCB Highlights Score IPL Match 2025: आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने चेन्नई को 50 रनों से हराया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बैटिंग करेगी। दोनों के टीमों के बीच य

CSK vs RCB Live Score IPL Match 2025: आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जा  रहा है
CSK vs RCB Live Score IPL Match 2025: आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है
MARCH 28, 2025 / 11:18 PM IST

CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: चेन्नई को उसके घर में आरसीबी ने दी मात

आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने चेन्नई को 50 रनों से हराया।

    MARCH 28, 2025 / 11:09 PM IST

    CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: सीएसके का 8 विकेट गिरा

    सीएसके को जीत के लिए 8 गेंदों में 67 रनों की जरूरत है। जोश हेजवुड ने जडेजा को वापस पवेलियन भेजा है। जडेजा 19 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए

      MARCH 28, 2025 / 10:59 PM IST

      CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: सीएसके का स्कोर

      सीएसके को जीत के लिए 18 गेंदों में 90 रनों की जरूरत है। धोनी-जडेजा क्रीज पर मौजूद है। 17 ओवर के बाद सीएसके के का स्कोर 107 रन पर 7 विकेट है।

        MARCH 28, 2025 / 10:56 PM IST

        IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: सीएसके का लगा सातवां झटका

        सीएसके को लगा सातवां झटका लगा है रविचंद्रन अश्विन 11 रन बनाकर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए हैं।, धोनी-जडेजा क्रीज पर मौजूद है। टीम को जीत के लिए 21 गेंदों पर 95 रनों की जरूरत है।

          MARCH 28, 2025 / 10:47 PM IST

          CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: सीएसके का स्कोर

          14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 88 पक 6 विकेट है। चेन्नई को 30 गेंदों में जीत के लिए 109 रनों की जरूरत है। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद है। रविचंद्रन अश्विन 5 गेंदों पर 7 रन और जडेजा 5 पर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

            MARCH 28, 2025 / 10:38 PM IST

            IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: एक ओवर गिरे 2 विकेट

            यश दयाल ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रविंद्र को क्लीन बोल्ड किया है। रचिन रविंद्र 31 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हो गए है। इसी ओवर के 5वीं गेंदों पर शिवम दुबे को भी क्लीन बोल्ड कर वापस पवेलियन भेजा है। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 81 पक 6 विकेट है।

              MARCH 28, 2025 / 10:32 PM IST

              IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: जीत के लिए इतने रनों की जरूरत

              चेन्नई को जीत के लिए 48 गेंदों में 122 रनों की जरूरत है। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 75 रन पर 4 विकेट है। रचिन रविंद्र और शिवम दूबे खेल रहे हैं। रचिन रविंद्र 20 गेंदों पर 41 रन बनाकर वहीं शिवम दूबे 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                MARCH 28, 2025 / 10:26 PM IST

                IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: 11वें ओवर में बने 9 रन

                11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 73 रन पर 4 विकेट है। रचिन रविंद्र और शिवम दूबे खेल रहे हैं। रचिन रविंद्र 28 पर 41 रन बनाकर वहीं शिवम दूबे 9 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                  MARCH 28, 2025 / 10:16 PM IST

                  CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: चेन्नई को लगा चौथा झटका

                  लियम लिविंगस्टन ने आरसीबी को चौथी सफलता दिलाई। सैम करन  13 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी को जीत के लिए 145 रनों की जरूरत है। 9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 53 पर 4 विकेट है

                    MARCH 28, 2025 / 10:10 PM IST

                    CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: चेन्नई का स्कोर 45 के पार

                    8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 45 रन पर 3 विकेट है। रचिन रविंद्र और सैम करन क्रीज पर मौजूद है। सैम करन 11 गेंदों पर 7 रन और 21 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी ने चेन्नई को 197 रनों का टारगेट दिया है।

                      MARCH 28, 2025 / 10:06 PM IST

                      IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: सीएसके का स्कोर

                      7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 40 रन पर 3 विकेट है। रचिन रविंद्र और सैम करन क्रीज पर मौजूद है। सैम करन 8 गेंदों पर 4 रन और 19 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                        MARCH 28, 2025 / 9:56 PM IST

                        CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: सीएसके को लगा तीसरा झटका

                        भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी को तीसरी सफलता दिलाई है। दीपक हूडा 9 गेंदों पर 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए हैं। भुवनेश्वर की गेंद पर दीपक का कैच जितेश शर्मा ने लिया। 5 ओवर के बाद का स्कोर 26 रन पर 3 विकेट है।

                          MARCH 28, 2025 / 9:51 PM IST

                          IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: सीएसके का स्कोर

                          4 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 19 रन पर 2 विकेट है। रचिन रविंद्र और दीपक हूडा क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाई है।

                            MARCH 28, 2025 / 9:43 PM IST

                            IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: सीएसके को लगा बड़ा झटका

                            सीएसके को पहला झटका लगा है। राहुल त्रिपाठी 3 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए। राहुल के आउट होने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 0 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है। 2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 9 रन पर 2 विकेट

                              MARCH 28, 2025 / 9:34 PM IST

                              CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: CSK की शुरू हुई पारी

                              197 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 ओवर में बिना किसी विकेट के 7 रन बनाए। रचिन रविंद्र और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर मौजूद है।

                                MARCH 28, 2025 / 9:26 PM IST

                                IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: टीम डेविड की शानदार बल्लेबाजी

                                पहली पारी के अंतिम ओवर में आरसीबी की ओर से टीम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की। 20वें ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर उन्होंने टीम का स्कोर 200 के पास पहुंचाया। टीम डेविड ने 8 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। सीएसके को जीत के लिए 197 रनों की जरूरत है।

                                  MARCH 28, 2025 / 9:15 PM IST

                                  CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: RCB ने CSK को दिया 197 रनों का टारगेट

                                  चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाई है। चेन्नई को जीत के लिए 197 रनों की जरूरत है।

                                    MARCH 28, 2025 / 9:06 PM IST

                                    CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: आससीबी का स्कोर

                                    जितेश शर्मा, कप्तान रजत पाटीदार के आउट होने के बाद क्रुणाल पांड्या आउट होकर वापस पवेलियम लौट चुके हैं। 19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 177 रन पर 7 विकेट है।

                                      MARCH 28, 2025 / 9:04 PM IST

                                      IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: आरसीबी के कप्तान आउट

                                      आरसीबी को लगातार झटके लग रहे हैं। जितेश शर्मा के आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार आउट होकर वापस पवेलियम लौट चुके हैं। जितेश शर्मा 12 रन बनाकर और रजत पाटीदार 31 गेंदों पर 51 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 6 विकेट पर 176 रन है।

                                        MARCH 28, 2025 / 8:48 PM IST

                                        CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: लिविंगस्टन हुए आउट

                                        नूर अहमद ने विराट के बाद लियाम लिविंगस्टन को वापस पवेलियन भेज दिया है। लिविंगस्टन 10 रन बनाकर नूर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 153 रन पर 4 विकेट है

                                          MARCH 28, 2025 / 8:42 PM IST

                                          IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर

                                          15 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 138 पर 3 विकेट है। रजत पाटीदार और लियम लिविंगस्टन क्रीज पर मौजूद है। लियम लिविंगस्टन 7 गेंदों पर 4 रन बनाकर और रजत पटीदार 23 गेंदों पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                            MARCH 28, 2025 / 8:31 PM IST

                                            CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: विराट कोहली आउट

                                            आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। 30 गेंदों में विराट कोहली 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं। फिलहाल 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 117/3 है।

                                              MARCH 28, 2025 / 8:28 PM IST

                                              CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: 100 के पार पहुंचा स्कोर

                                              11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 110 के पार पहुंच गया है। 11 ओवर में आरसीबी ने बल्लेबाजों ने 16 रन जड़े हैं। वहीं 11 ओवर की तीसरी गेंद पर दिपक हुड्डा ने कप्तानी रजत पाटीदार का कैच छोड़ दिया है। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली और रजत पाटीदार मौजूद हैं।

                                                MARCH 28, 2025 / 8:21 PM IST

                                                CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 90 के पार

                                                दस ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 90 के पार पहुंच गया है। फिलहाल क्रीज पर कप्तान रजत पाटीदार के साथ विराट कोहली मौजूद हैं। कोहली 22 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं रजत पाटीदार 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                  MARCH 28, 2025 / 8:17 PM IST

                                                  CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: 9 ओवर के बाद स्कोर 80 के पार

                                                  9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 83/2  है। फिलहाल आरसीबी की ओर से क्रीज पर विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार मौजूद हैं।

                                                    MARCH 28, 2025 / 8:09 PM IST

                                                    IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: देवदत्त पडिक्कल लौटे पवेलियन

                                                    फिल साल्ट के आउट होने के बाद शानदार बैंटिंग कर रहे देवदत्त पडिक्कल वापस पवेलियन लौट चुके हैं। देवदत्त पडिक्कल 27 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर कैच आउट हुए। 8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 77 पर दो विकेट है।

                                                      MARCH 28, 2025 / 8:02 PM IST

                                                      CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: 6वें ओवर में आए 11 रन

                                                      6 ओवर के बाद बेंगलुरु का स्कोर 55 रन पर एक विकेट है। फिल साल्ट 32 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। विराट और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद है।

                                                        MARCH 28, 2025 / 7:58 PM IST

                                                        CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: बेंगलुरु को लगा पहला झटका

                                                        बेंगलुरु को लगा पहला झटका लगा है। बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे फिल साल्ट 32 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट चुके हैं। नूर अहमद की गेंद पर धोनी ने फिल साल्ट को स्टंप आउट किया।

                                                          MARCH 28, 2025 / 7:45 PM IST

                                                          IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: चेपॉक में फिल साल्ट की तूफानी पारी

                                                          3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 32 रन है। विराट कोहली और फिल साल्ट क्रीज पर मौजूद है। फिल 13 गेंदों में 30 रन बनाकर और विराट 5 गेंदों में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                            MARCH 28, 2025 / 7:39 PM IST

                                                            CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर

                                                            2 ओवर में रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर फिल साल्ट ने 2 लगातार बाउंड्री लगाई। रविचंद्रन अश्विन ने 2 ओवर में 16 रन दिया, जिसमें 2 चौका और 1 छक्का लगा। 2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 25 रन

                                                              MARCH 28, 2025 / 7:36 PM IST

                                                              IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: RCB का स्कोर

                                                              आरसीबी की तरफ से पहले बैटिंग करने के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट मैदान पर आए हैं। 1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 9 रन पर है। चेन्नई के ओर से पहला ओवर खलील अहमद ने डाला

                                                                MARCH 28, 2025 / 7:30 PM IST

                                                                IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: शरु हुआ मुकाबला

                                                                चेपॉक में हाईवोल्टेज मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। चेन्नई ने पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं आरसीबी की तरफ से पहले बैटिंग करने के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट आए हैं।

                                                                  MARCH 28, 2025 / 7:28 PM IST

                                                                  CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: चेपॉक का रिकॉर्ड

                                                                  चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम ने अब तक 78 IPL मैचों की मेजबानी की है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 46 बार जीत हासिल की है, जबकि रनों का पीछा करने वाली टीमों ने 32 मौकों पर जीत हासिल की है।

                                                                    MARCH 28, 2025 / 7:15 PM IST

                                                                    IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: RCB की प्लेइंग 11

                                                                    विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

                                                                      MARCH 28, 2025 / 7:10 PM IST

                                                                      CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: CSK की प्लेइंग 11

                                                                      ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, सैम करन, दीपक हूडा, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीश पथिराना, खलील अहमद

                                                                        MARCH 28, 2025 / 7:04 PM IST

                                                                        IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: सीएसके ने जीता टॉस

                                                                        CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बैटिंग करेगी। दोनों के टीमों के बीच ये मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है

                                                                          MARCH 28, 2025 / 6:54 PM IST

                                                                          CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: कैसा है चेन्नई का मौसम

                                                                          चेन्नई और बेंगलुरु के फैंस को जानकर ये खुशी होगी कि IPL के मैच के दौरान बारिश पड़ने की आशंका काफी कम है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 28 मार्च को चेन्नई में तापमान अधिकतम 37°C और न्यूनतम 26°C रहने की संभावना है।

                                                                            MARCH 28, 2025 / 6:44 PM IST

                                                                            IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: पहला मैच जीत चुकी है दोनों टीम

                                                                            आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में RCB ने KKR को और वहीं आईपीएल के तीसरे मैच में CSK ने MI को हराया है। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर अपने जीत का अभियान जारी रखना चाहेंगी।

                                                                              MARCH 28, 2025 / 6:35 PM IST

                                                                              CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: RCB की संभावित प्लेइंग 11

                                                                              विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड और यश दयाल शामिल हो सकते हैं। जबकि स्वप्निल सिंह इम्पैक्ट प्लेयर होंगे।

                                                                                MARCH 28, 2025 / 6:19 PM IST

                                                                                IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: CSK की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस और खलील अहमद शामिल हो सकते हैं। वहीं राहुल त्रिपाठी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।

                                                                                  MARCH 28, 2025 / 6:18 PM IST

                                                                                  CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: RCB की पूरी टीम

                                                                                  रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और नुवान तुषारा।

                                                                                    MARCH 28, 2025 / 6:18 PM IST

                                                                                    IPL 2025, CSK vs RCB Live Score: CSK की पूरी टीम

                                                                                    रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

                                                                                      MARCH 28, 2025 / 6:18 PM IST

                                                                                      CSK vs RCB Live Score, IPL 2025: धोनी और कोहली होंगे आमने-सामने

                                                                                      आईपीएल 2025 का 8वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 28 मार्च को शाम 7.30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा

                                                                                        MARCH 28, 2025 / 6:17 PM IST

                                                                                        नमस्कार

                                                                                        मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।