GT vs DC Highlights: आखिरी ओवर के रोमांच में GT ने मारी बाजी, बटलर के तूफान में उड़ी दिल्ली - gt vs dc live cricket score ipl 2025 online match gujarat titans vs delhi capitals indian premier league scorecard update | Moneycontrol Hindi
Credit Cards

लाइव ब्लॉग

APRIL 19, 2025/ 7:53 PM

GT vs DC Highlights: आखिरी ओवर के रोमांच में GT ने मारी बाजी, बटलर के तूफान में उड़ी दिल्ली

GT vs DC Highlights: IPL का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को गुजरात ने सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। तेवतिया ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी पर चौका लगाकर जीटी को जीत दिलाई। तेवतिया 11 और बटलर 97 रन बनाकर नाबाद रहे

Story continues below Advertisement

GT vs DC Highlights : IPL का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।  इस मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात की टीम पहले गेंदबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने रनों का पहाड़ खड़ा किया। दिल्ली ने गुजरात को जीत के लिए 204 रनों का टारगेट दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी

GT vs DC Live Score, IPL 2025: गुजरात और दिल्ली के बीच आईपीएल का 33वां मुकाबला खेला गया।
APRIL 19, 2025 7:42 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: आखिरी ओवर के रोमांच में GT ने मारी बाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात को इस मैच को जीतने के लिए 204 रनों का टारगेट मिला। वहीं रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को मात दी। गुजरात के लिए इस मैच के हीरो जोस बटलर रहे। उन्होंने शानदार 97 रन जड़े। इस पारी की वजह से गुजरात ने ये मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया। अंतिम ओवर में गुजरात को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी। राहुल तेवतिया ने दो गेंदों में ही गुजरात को जीत दिला दी।

APRIL 19, 2025 7:36 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला

जीत के करीब आकर गुजरात को बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे रदरफर्ड 42 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अंतिम ओवर में यानी 6 गेंद में गुजरात को जीत के लिए 10 रनों की जरुरत है।

APRIL 19, 2025 7:23 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: गुजरात को जीत के लिए तीन ओवर में चाहिए इतने रन

17 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 170 के पार पहुंच गया है। जोस बटलर और रदरफर्ड शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। जॉश बटलर ने 50 गेंदों पर 91 रन और रदरफर्ड 27 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 179/2 है। फिलहाल गुजरात को जीत के लिए 18 गेदों में 25 रनों की जरूरत है।

APRIL 19, 2025 7:14 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: 150 के पार पहुंचा गुजरात का स्कोर

15 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 155 के पार पहुंच गया है। जोस बटलर और रदरफर्ड शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। जोस बटलर ने 32 गेंदों में पचासा जड़ा है। उन्होंने मोहित शर्मा के 13वें ओवर में चौका लगाकर पचासा बनाया। बटलर ने 42 गेंदों पर 77 रन और रदरफर्ड 22 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 158/2 है।

APRIL 19, 2025 6:57 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: रदरफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी

13 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 127 के पार पहुंच गया है। जोस बटलर और रदरफर्ड  शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। बटलर ने 32 गेंदों पर 50 रन और रदरफर्ड 19 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं 13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 120/2 है।

APRIL 19, 2025 6:46 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: बटलर की शानदार बल्लेबाजी

10 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 94 रन है। जोस बटलर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 24 गेंदों पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं उनका साथ देने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रदरफर्ड आए हैं। फिलहावल गुजरात को दो झटके लगे हैं।

APRIL 19, 2025 6:34 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: गुजरात का इनफॉर्म बल्लेबाज आउट

गुजरात को मुकाबले में दूसरा झटका लगा है। इस मैच में अपना पहला ओवर करने आए कुलदीप यादनव ने इन फॉर्म बैट्समैन साई सुदर्शन को पलेवियन का रास्ता दिखाया।  उन्होंने 36 रनों की पारी खेली। फिलहाल गुजरात का स्कोर 8 ओवर बाद 75/2 है।

APRIL 19, 2025 6:15 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: 40 के पार पहुंचा गुजरात का स्कोर

तीन ओलर के बाद गुजरात का स्कोर 40 के पार पहुंच गया है। गुजरात ने अपना पहला विकेट कप्तान शुभमन गिल के रूप में गंवाया। फिलहाल क्रीज पर साई सुदर्शन 11 गेंदों में 23 रन बनाकर तो वहीं जोश बटलर ने 8 गेदों में 11 रन बनाकर खेल कर रहे हैं।

APRIL 19, 2025 6:04 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: गुजरात को लगा बड़ा झटका

पारी के दूसरे ओवर में ही गुजरात को बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल रन आउट हो गए हैं।  उन्होंने पांच गेंदों में सात रन बनाए। दो ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 18/1 है।

APRIL 19, 2025 5:55 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: बैटिंग करने उतरी गिल और सुदर्सन की जोड़ी

204 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए गुजरात की टीम उतर गई है। गुजरात की ओर से बैटिंग करने के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन आए हैं।

APRIL 19, 2025 5:47 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज नहीं जड़ सका पचासा

बता दें कि दिल्ली ने 200 का आंकड़ा पार किया पर कोई भी बल्लेबाजा पचासा नहीं जड़ सका। कप्तान अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली।  वहीं गुजरात टाइटंस के लिए सबसे सफल गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा रहे जिन्होंने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

APRIL 19, 2025 5:37 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: GT को मिला 204 का टारगेट

IPL का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस ने मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। गुजरात को इस मैच को जीतने के लिए 204 रनों का टारगेट मिला है।

APRIL 19, 2025 5:28 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: 190 के पार पहुंचा दिल्ली का स्कोर

दिल्ली ने 7वां झटका लगा है।  गुजरात की ओर से ईशांत शर्मा ने सातवां विकेट अपने नाम किया है। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 194 रन है। दिल्ली की ओर से आशुतोष शर्मा फिलहाल क्रीज पर जमे हुए हैं।

APRIL 19, 2025 5:16 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: एक ही ओवर में दो विकेट

दिल्ली को पंचवा झटका लगा है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल 38 रन बनाकर आउट हो गए हैं।  अक्षर की पारी काफी धीमी रही उन्होंने 32 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। 18वें ओवर में उनका विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले अक्षर पटेल तो उसके अगली ही गेंद में  विपराज निगम को आउट किया। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 173/6 हो गए हैं।

APRIL 19, 2025 5:07 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: 16वें ओवर में आए 13 रन

16 ओवर के बाद से दिल्ली का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 163 रन है। अरशद खान के इस ओवर में कुल 13 रन आए। कप्तान अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा क्रीज पर मौजूद है। अक्षर पटेल 28 गेंदों पर 35 रन और आशुतोष शर्मा 6 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 19, 2025 4:58 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का स्कोर 150 के पार

15 ओवर के बाद से दिल्ली का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 150 रन है। सिराज के इस ओवर में कुल 4 रन आए। कप्तान अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा क्रीज पर मौजूद है। अक्षर पटेल 26 गेंदों पर 33 रन और आशुतोष शर्मा 2 गेंदों पर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 19, 2025 4:52 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली को लगा चौथा झटका

14 ओवर के बाद से दिल्ली का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 146 रन है। गुजरात की ओर से 15वां ओवर सिराज ने किया और विकेट निकाला। सिराज ने स्टब्स को पलेवियन का रास्ता दिखाया। स्टब्स ने 21 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली।

APRIL 19, 2025 4:41 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली की तूफानी बल्लेबाजी जारी

13 ओवर में दिल्ली का स्कोर 130 रनों के पार पहुंच गया है। दिल्ली की ओर से कप्तान अक्षर पटेल और स्टब्स बल्लेबाजी कर रहे हैं। अक्षर पटेल, 20 गेंदों में 25 रन और स्टब्स 16 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर बाद दिल्ली का स्कोर 131/3 है।

APRIL 19, 2025 4:32 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: 100 के पार पहुंचा दिल्ली का स्कोर

11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 110 रनों पर पहुंच गया है। फिलहाल दिल्ली ने तीन विकेट खोए हैं। दिल्ली की ओर से क्रीज पर अक्षर पटेल 16 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं स्टब्स 8 गेंदों में11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 19, 2025 4:20 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली का तीसरा झटका

नौवें ओवर में दिल्ली को तीसरा झटका लगा है।  शानदार बल्लेबाजी कर रहे करुण  नायर आउट हो गए हैं। उन्होंने 18 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 93/3 है।

APRIL 19, 2025 4:13 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: 80 के पार पहुंचा दिल्ली का स्कोर

सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 80 रनों का पार पहुंच गया है। दिल्ली की ओर से कप्तान अक्षर प्लेट और करुण नायर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 82/2 है।

APRIL 19, 2025 4:01 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

दिल्ली की टीम को दूसरा झटका लगा है, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे केएल राहुल 14 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल को प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए। 5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 59 रन है।

APRIL 19, 2025 3:55 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली की तूफानी शुरुआत

4 ओवर के बाद से दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 52 रन है। गुजरात की ओर से चौथा ओवर अरशद खान ने किया, इस ओवर में कुल 11 रन आए। केएल राहुल 10 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं वहीं करुण नायर 5 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 19, 2025 3:50 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर

दिल्ली के केएल राहुल और करुण नायर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 41 रन है। केएल राहुल 5 गेंदों र 12 रन बनाकर खेल रहे हैं वहीं करुण नायर 4 गेंदों में 7 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

APRIL 19, 2025 3:43 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर में दिल्ली को पहला झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक पोरेल 9 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 24/1 है।  गुजरात की ओर से ये पहले सफलता तेज गेंदबाज अरशद ने ली। फिलहाल केएल राहुल, करुण नायर का साथ देने आए हैं।

APRIL 19, 2025 3:37 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में बने 16 रन

पहले ओवर के बाद दिल्ली की स्कोर 16 रनों पर पहुंच गया है। दिल्ली के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने पहले ओवर में एक छक्का और दो चौके जड़े। फिलहाल दिल्ली ने अपना कोई भी विकेट नहीं खोया है।

APRIL 19, 2025 3:30 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: शुरू हुआ मुकाबला

IPL का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शुरू हो गया है। टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की ओर से बैटिंग करने के लिए करुण नायर और अभिषेक पोरेल उतरे हैं.

APRIL 19, 2025 3:20 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

साई सुदर्शन, शुमभन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा

APRIL 19, 2025 3:12 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

APRIL 19, 2025 3:03 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: गुजरात ने जीता टॉस

IPL का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस ने मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं की दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। बता दें कि दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हैं तो वहीं दिल्ली की कमान अक्षर पटेल के हाथों में है।

APRIL 19, 2025 2:54 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2025: पॉइंट्स टेबल में कौन से स्थान पर

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। क्योंकि इस सीजन में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स ने पांच मैच में जीत दर्ज की है और एक मैच में हार। वहीं गुजरात टाइटंस ने भी अपना पिछला मैच गंवाया है। पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स दस अंकों के बाद पहले स्थान पर है।

APRIL 19, 2025 2:46 PM IST

DC vs GT Live Score, IPL 2025 : आईपीएल में दोनों टीमों का प्रदर्शन

IPL के इस सीजन में GT ने अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से चार में उसकी जीत हुई और 2 में हार मिली है। जबकि दिल्ली ने अब तक 6 मैच खेले और 5 में उसे जीत मिली, जबकि 1 में हार हुई।

APRIL 19, 2025 2:41 PM IST

DC vs GT Live Score, IPL 2025 : दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 5 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम थोड़ी आगे नजर आती है। 5 मैचों में से 3 बार DC विनर रही है, जबकि 2 मैच में गुजरात टाइटंस की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच ऐसा एक भी मैच नहीं है जिसका कोई रिजल्ट नहीं आया हो।

APRIL 19, 2025 2:33 PM IST

DC vs GT Live Score, IPL 2025 : नरेंद्र मोदी स्टेडियम का रिकॉर्ड

अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 38 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 17 मैच जीते। चेज करने वाली टीम ने 20 मैच जीते। 1 मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला।

APRIL 19, 2025 2:21 PM IST

DC vs GT Live Score, IPL 2025 : DC की संभावित प्लेइंग 11

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और मोहित शर्मा।

APRIL 19, 2025 2:20 PM IST

DC vs GT Live Score, IPL 2025 : GT की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा।

APRIL 19, 2025 2:20 PM IST

DC vs GT Live Score, IPL 2025 : गुजरात की पूरी टीम

जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिंधु, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़।

APRIL 19, 2025 2:19 PM IST

DC vs GT Live Score, IPL 2025 : DC की पूरी टीम

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

APRIL 19, 2025 2:19 PM IST

DC vs GT Live Score, IPL 2025 : कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला

IPL का 35वां मैच 19 अप्रैल शनिवार को दोपहर 3.30 बजे दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस दोपहर 3 बजे होगा।

APRIL 19, 2025 2:18 PM IST

नमस्कार

मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।