Get App

Yash Dayal: 'कभी नहीं सोचा था...', रेप के आरोपों पर आरसीबी गेंदबाज यश दयाल ने तोड़ी चुप्पी

Yash Dayal: यश दयाल इस समय दो कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें एक मामला पॉक्सो कानून से भी जुड़ा हुआ है। आरसीबी ने यश दयाल को आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2026 पर 5:54 PM
Yash Dayal: 'कभी नहीं सोचा था...', रेप के आरोपों पर आरसीबी गेंदबाज यश दयाल ने तोड़ी चुप्पी
यश दयाल ने बताया कि उनका और आरसीबी मैनेजमेंट का संपर्क लगातार बना हुआ है

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल पर्सनल रीजन की वजह से टीम में शामिल नहीं हुए। यश दयाल पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। दो महिलाओं ने उन पर रेप के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद वह लगातार खबरों में बने हुए हैं। वहीं अब पहली बार यश दयाल ने अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों पर खुलकर बात की है। यश ने आईपीएल 2026 से बाहर रहने को लेकर भी अपनी बात रखी। इससे पहले आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर मो बॉबट ने कहा था कि वह निजी कारणों से टीम के साथ नहीं हैं।

बता दें  यश दयाल इस समय दो कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें एक मामला पॉक्सो कानून से भी जुड़ा हुआ है। आरसीबी ने यश दयाल को आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

यश दयाल ने तोड़ी चुप्पी

यूट्यूब पर मौजूद ‘टॉक विद मानवेंद्र’ पॉडकास्ट में बात करते हुए यश दयाल ने कहा, “कभी-कभी मैं टीवी पर मैच देखते-देखते उठ जाता हूं। लेकिन अच्छी बात ये है कि आरसीबी ने मुझे रिलीज नहीं किया, मुझे रिटेन किया और मेरे रिप्लेसमेंट का भी ऐलान नहीं किया। शायद टीम को लगता है कि मैं अभी भी उनके सेटअप का अहम हिस्सा हूं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें