Get App

Arjun Tendulkar: कितने अमीर हैं सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, IPL से होती है इतनी कमाई

Arjun Tendulkar: अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। अर्जुन की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही। वहीं इसी के साथ अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ भी चर्चा में हैं, आइए जानते हैं कितनी है अर्जुन की नेटवर्थ

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2025 पर 4:00 PM
Arjun Tendulkar: कितने अमीर हैं सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, IPL से होती है इतनी कमाई
अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने सगाई कर ली है। अर्जुन तेंदुलकर ने बुधवार को मुंबई के फेमस कारोबारी रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की है। 25 साल के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की सगाई एक निजी समारोह में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि सचिन या फिर घई  परिवार की ओर से इनकी सगाई की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।

अर्जुन की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। वहीं इसी के साथ अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ भी चर्चा में हैं आइए जानते हैं कितनी है अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ

कितनी है अर्जुन की नेटवर्थ

रिपोट्स के मुताबिक, अर्जुन तेंदुलकर की कुल संपत्ति करीब 22 करोड़ रुपये है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा उनकी आईपीएल से होने वाली कमाई का हैमुंबई इंडियंस ने उन्हें 2021 में 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया था। साल 2022 में उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया। 2022 से लेक 2025 तक मुंबई हर साल अर्जुन को 30 लाख रुपए में रिटेन किया है। पिछले पांच साल में वे सिर्फ आईपीएल से ही लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये कमा चुके हैं।

डोमेस्टिक क्रिकेट से करते है इतनी कमाई

अर्जुन तेंदुलकर डोमेस्टिक क्रिकेट में गोवा की ओर से रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट खेलते हैं। डोमेस्टिक मैचों से उन्हें सालाना करीब 5-10 लाख रुपये की कमाई होती है, जो उनकी लगभग 50 लाख रुपये की कुल वार्षिक आय का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा है। बाकी 75-80% आय उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें