Get App

VIDEO: रांची की सड़कों पर Rolls-Royce चलाते नजर आए धोनी, एक झलक पाने के लिए गाड़ी के पीछे भागते दिखे फैंस

आईपीएल 2025 के मई में खत्म होने के बाद से ही क्रिकेट से लंबा ब्रेक ले रहे हैं। टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के यह दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों अपना समय परिवार और दोस्तों के साथ बिता रहे हैं। हालांकि, धोनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह वापसी करेंगे या नहीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2025 पर 8:28 PM
VIDEO: रांची की सड़कों पर Rolls-Royce चलाते नजर आए धोनी, एक झलक पाने के लिए गाड़ी के पीछे भागते दिखे फैंस
आईपीएल 2025 के मई में खत्म होने के बाद से ही क्रिकेट से लंबा ब्रेक ले रहे हैं।

सोशल मीडिया से दूर रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी अक्सर किसी ने किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। धोनी के चाहने वाले फैंन हर रोज उनका कोई ना कोई वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर डालते ही रहते हैं। वहीं धोनी का एक वीडियो आज फिर चर्चा में बना हुआ है। इस वायरल वीडियो में वो रोल्स-रॉयस कार को चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

IPL के बाद से ब्रेक पर हैं धोनी 

बता दें कि आईपीएल 2025 के मई में खत्म होने के बाद से ही क्रिकेट से लंबा ब्रेक ले रहे हैं। टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के यह दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों अपना समय परिवार और दोस्तों के साथ बिता रहे हैं। हालांकि, धोनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह वापसी करेंगे या नहीं। फैन्स के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धोनी एक बार फिर सीएसके की पीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे।

रोल्स-रॉयस चलाते नजर आए धोनी

क्रिकेट से दूर, महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपना समय पूरी तरह परिवार और शौक पूरे करने में लगा रहे हैं। वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ वक्त बिता रहे हैं और पुराने दोस्तों से भी मुलाकात कर रहे हैं। रांची स्थित अपने घर में धोनी का ध्यान इन दिनों खासतौर पर उनकी बाइक और लग्ज़री कारों के कलेक्शन पर है। कारों के शौकीन धोनी को हाल ही में अपने घर से रोल्स-रॉयस कार के साथ बाहर निकलते हुए देखा गया।

इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची की सड़कों पर अपनी पुरानी नीली रंग की रोल्स-रॉयस चलाते नजर आ रहे हैं। यह 1980 मॉडल की रोल्स-रॉयस अपने क्लासिक लुक और दमदार मौजूदगी के लिए मशहूर है। इसे देखकर साफ लगता है कि यह कार भारत के सबसे सफल क्रिकेटरों और कप्तानों में से एक, धोनी की शैली और अंदाज़ से बिल्कुल मेल खाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें