Pat Cummins: भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा ये धाकड़ खिलाड़ी, सीरीज से पहले सामने आई ये बड़ी खबर

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण भारत के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह अगले महीने खेले जाने वाले तीन वनडे और पांच टी20 मैचों में शामिल नहीं होंगे

अपडेटेड Sep 02, 2025 पर 5:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जानकारी दी कि उन्हें फिलहाल रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देने की सलाह दी गई है

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और टेस्ट व वनडे कप्तान पैट कमिंस को लेकर बड़ी खबर आ रही है। वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस चोट की वजह से भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस पीठ की चोट की वजह से भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि कमिंस अगले महीने खेले जाने वाले तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जानकारी दी कि उन्हें फिलहाल रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। माना जा रहा है कि बोर्ड ने ये फैसला साल के आखिर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली अहम एशेज सीरीज को ध्यान में रखकर लिया है।

एशेज तक ठीक हो पाएंगे कमिंस


सीए के बयान में कहा, "पैट कमिंस को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। वह अपनी रिहैबिलिटेशन प्रोसेस पर ध्यान देंगे और एशेज की तैयारी के दौरान गेंदबाजी में वापसी करेंगे। महत्वपूर्ण बात ये है कि इस चोट को 'स्ट्रेस फ्रैक्चर' नहीं माना गया है।" बोर्ड की पूरी कोशिश है कि पैट कमिंस एशेज सीरीज शुरू होने से पहले पूरी तरह फिट हो जाएं। एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से होगा।

कब लगा था कमिंस को चोट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुताबिक, "32 वर्षीय पैट कमिंस ने जून में लॉर्ड्स में खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में लगभग 95 ओवर गेंदबाजी की थी। इसके बाद उन्हें पीठ में दर्द महसूस हुआ और जांच में उनकी रीढ़ की हड्डी में खिंचाव पाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि एशेज सीरीज से पहले उनकी फिटनेस के लिए अतिरिक्त देखभाल और प्रबंधन की जरूरत होगी।" कमिंस का टीम से बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के मुख्य गेंदबाज और कप्तान के तौर पर भी अहम भूमिका निभाते हैं।

कब शुरू होगा एशेज सीरीज

ऑस्ट्रेलिया का आने वाला शेड्यूल काफी बीजी है। ऑस्ट्रेलिया 1 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगा, जिसके बाद भारत के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 19 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज 2025-26 सीरीज 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। इसके बाद बाकी चार टेस्ट मैच क्रमशः ब्रिस्बेन में 4 से 8 दिसंबर, एडिलेड में 17 से 21 दिसंबर, मेलबर्न में 26 से 30 दिसंबर और आखिरी टेस्ट सिडनी में 4 से 8 जनवरी तक खेले जाएंगे।

Rahul Dravid: 'राहुल द्रविड़ को बाहर किया गया...', एबी डिविलियर्स का राजस्थान रॉयल्स पर बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।