Get App

IND vs PAK: पाकिस्तान का नया ड्रामा, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करने का बना रहा प्लान!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में होने वाले मुकाबले को बायकॉट करने का विचार कर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 4:43 PM
IND vs PAK: पाकिस्तान का नया ड्रामा, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करने का बना रहा प्लान!
मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के बीच होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी

IND vs PAK: बांग्लादेश के आधिकारिक रूप टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी है। इस धमकी के दूसरे दिन पाकिस्तान बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है। अब पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड में हिस्सा लेगा या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। इसी बीच पाकिस्तान का एक और ड्रामा शुरू हो गया है।  पाकिस्तान के मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मैच के बायकॉट पर विचार कर रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान को ग्रुप A में नीदरलैंड्स, अमेरिका, नामीबिया और भारत के साथ रखा गया है।

पाकिस्तान कर सकता है बॉयकॉट

पाकिस्तान भारत के साथ होने वाले मैच को बॉयकॉट करने का विचार कर रहा है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, "ये उन कई ऑप्शन में से एक है, जिन पर पीसीबी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए विचार कर रहा है।"  रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट से पूरी तरह हटना भी एक ऑप्शन है। इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी। होम मिनिस्टर होने के नाते नकवी देश के सबसे ताकतवर नेताओं में गिने जाते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें