Get App

R Ashwin Retirement: आर अश्विन ने की IPL से संन्यास की घोषणा, पढ़ें- कैसा रहा 16 साल का सफरनामा

R Ashwin IPL Retirement News: आर. अश्विन ने कुल मिलाकर 221 आईपीएल मैच में 30.22 की औसत से 187 विकेट लिए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन पर चार विकेट रहा। बल्ले से उन्होंने 50 के उच्चतम स्कोर और 13.02 की औसत से 833 रन बनाए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 27, 2025 पर 12:29 PM
R Ashwin Retirement: आर अश्विन ने की IPL से संन्यास की घोषणा, पढ़ें- कैसा रहा 16 साल का सफरनामा
R Ashwin IPL Retirement News: 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आखिरी बार खेलने वाले अश्विन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही रिटायर हो गए थे

R Ashwin IPL Retirement News: दिग्गज भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार (27 अगस्त) को अचानक से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी। इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही महीनों के भीतर इस टूर्नामेंट के साथ उनके 16 साल लंबे जुड़ाव का अंत हो गया। अश्विन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट की घोषणा की। टी 20 लीग के 2025 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आखिरी बार खेलने वाले अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही रिटायर हो गए थे।

भारतीय क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक आर. अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए लिखा, "कहते हैं कि हर अंत के साथ एक नई शुरुआत होती है। आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है लेकिन विभिन्न लीग में खेल की खोज करने का मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "मैं सभी फ्रेंचाइजी को वर्षों से मिली शानदार यादों और रिश्तों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और सबसे महत्वपूर्ण आईपीएल और बीसीसीआई को उन चीजों के लिए जो उन्होंने अब तक मुझे दीं। आगे जो भी मेरे सामने है उसका पूरा आनंद लेने और उसका पूरा फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं।"

इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह अनिल कुंबले (619) के बाद टेस्ट मैच में भारत के दूसरे सबसे अधिक विकेट (537) लेने वाले गेंदबाज हैं।

IPL में अश्विन ने 2009 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए पदार्पण किया था। एक दशक के लंबे अंतराल के बाद 9.75 करोड़ रुपये में सुपरकिंग्स से दोबारा जुड़ने के बाद उन्होंने आईपीएल 2025 में इसी टीम की ओर से अपना आखिरी मैच खेला।

अश्विन ने कुल मिलाकर 221 आईपीएल मैच में 30.22 की औसत से 187 विकेट लिए जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन पर चार विकेट रहा। बल्ले से उन्होंने 50 के उच्चतम स्कोर और 13.02 की औसत से 833 रन बनाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें