IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच क्रिकेट के होम ग्राउंड लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैट में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। वहीं मैच के दौरान टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ऋषभ पंत, को मैच के 34वें में चोट लग गई है। वहीं चोट लगने के बाद वो मैदान से बाहर ले जाया गया है। पंत की जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करते नजर आए।
