टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं। पहले टेस्ट मैच में पांच विकेटों के साथ कमाल की गेंदबाजी करने वाले बुमराह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की तरह उनकी लव स्टोरी भी कमाल की है। बता दें जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने यूएई में साल 2020 में सगाई की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन ने अपनी सगाई की दिलचस्प कहानी शेयर की है।
