Get App

'राजनीति को खेल से दूर रखें..': भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने पर शाहिद अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी

India-Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच लंदन में होने वाला वर्ल्ड लीजैंड्स चैम्पियनशिप (WCL) का बहुप्रतीक्षित मैच रद्द होने के बाद शाहिद अफरीदी का एक बयान सामने आया है। अफरीदी ने कहा कि सभी टीमें इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने आती हैं, और वह इस बात पर जोर देते हैं कि राजनीति को खेल से दूर रखा जाना चाहिए, क्योंकि एक खिलाड़ी क्रिकेट का एक अच्छा राजदूत होता है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 12:51 PM
'राजनीति को खेल से दूर रखें..': भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने पर शाहिद अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी
India-Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान को रविवार, 20 जुलाई को टूर्नामेंट में एक मैच खेलना था

India-Pakistan Match: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि राजनीति को खेल से दूर रखा जाना चाहिए, क्योंकि एक खिलाड़ी क्रिकेट का एक अच्छा राजदूत होता है। भारत और पाकिस्तान के बीच लंदन में होने वाला वर्ल्ड लीजैंड्स चैम्पियनशिप (WCL) का बहुप्रतीक्षित मैच रद्द होने के बाद शाहिद अफरीदी का यह बयान सामने आया है। अफरीदी ने कहा, "सभी टीमें इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने आती हैं, और वह इस बात पर जोर देते हैं कि राजनीति को खेल से दूर रखा जाना चाहिए, क्योंकि एक खिलाड़ी क्रिकेट का एक अच्छा राजदूत होता है, न कि देश के लिए शर्मिंदगी का कारण..."

भारत और पाकिस्तान को रविवार, 20 जुलाई को टूर्नामेंट में एक मैच खेलना था। लेकिन पहलगाम में अप्रैल में हुए आतंकवादी हमले का हवाला देकर शिखर धवन समेत कई भारतीय सितारों के खेलने से इनकार के बाद वर्ल्ड लीजैंड्स चैम्पियनशिप में भारत और पाकिस्तान के वेटरन खिलाड़ियों के बीच होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है।

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इस चैम्पियनशिप के सह मालिक है। इसका दूसरा सत्र 18 जून को एजबेस्टन में शुरू हुआ था। इसका फाइनल मुकाबला 2 अगस्त को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप विजेता युवराज सिंह इंडिया चैम्पियंस टीम के कप्तान है। इसमें हरभजन सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और वरुण आरोन जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

अफरीदी ने कहा, "हम यहां (लंदन) क्रिकेट खेलने आए हैं। अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहता था, तो उन्हें यहां आने से पहले ही मना कर देना चाहिए था। लेकिन अब आप आ गए हैं, अभ्यास सत्र भी आयोजित किए हैं। फिर अचानक एक ही दिन में सब कुछ बदल दिया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें