Get App

Asia Cup: 'ये मेरी किस्मत...' टीम में ना चुने जाने पर श्रेयस अय्यर के पिता ने बताया उनका दर्द

Shreyas Iyer: एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई टीम 15 सदस्यीय टीम का श्रेयस अय्यर हिस्सा नहीं है, सिलेक्शन कमेटी के इस फैसले से हर कोई हैरान था। वहीं अय्यर के टीम में नहीं चुने जाने पर उनके पिता संतोष अय्यर भी हैरान रह गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 3:55 PM
Asia Cup: 'ये मेरी किस्मत...' टीम में ना चुने जाने पर श्रेयस अय्यर के पिता ने बताया उनका दर्द
उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर उन्हें भारतीय टीम से क्यों बाहर किया गया

Shreyas Iyer: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई के एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई टीम 15 सदस्यीय टीम का श्रेयस अय्यर हिस्सा नहीं है। श्रेयस अय्यर को टीम में नहीं चुने जाने पर हर कोई हैरान है। क्रिकेट के सभी फॉर्मेंट में श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2025 में अय्यर ने 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए और पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था। श्रेयस अय्यर को एशिया कप की टीम से बाहर किए जाने का फैसले से हर कोई हैरान है। वहीं श्रेयस अय्यर के टीम में नहीं चुने जाने पर उनके पिता संतोष अय्यर भी हैरान रह गए।

TOI को दिए एक इंटरव्यू में संतोष अय्यर ने कहा कि श्रेयस ने टी20 में अच्छा प्रभाव डाला है और उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर उन्हें भारतीय टीम से क्यों बाहर किया गया।

श्रेयस ने पिता ने क्या कहा

संतोष अय्यर ने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि श्रेयस को भारतीय टी20 टीम में जगह पाने के लिए और क्या करना होगा। वह हर साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करता आ रहा है, चाहे दिल्ली कैपिटल्स हो, कोलकाता नाइट राइडर्स या फिर पंजाब किंग्स। वह कप्तान के तौर पर भी अपनी काबिलियत साबित कर चुका है। उसने 2024 में केकेआर को खिताब जिताया और इस साल पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। मैं यह नहीं कह रहा कि उसे भारतीय टीम का कप्तान बना दिया जाए, लेकिन कम से कम टीम में तो जगह मिलनी ही चाहिए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें