Shubman Gill: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है और वहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। वहीं दोनों देशों के बीच 10 जुलाई से तीसरा टेस्ट मैच क्रिकेट के होम ग्राउंड लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। वहीं तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय टेस्ट कप्तान का एक ऐसा वीडियो सामने आया हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। लंदन में हाल ही में हुए एक चैरिटी इवेंट के दौरान शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में शुभमन मुस्कुराते हुए सारा के सामने बैठे हैं।
