IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों का चौथा टेस्ट मैच जारी है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में दोनों टीमों के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट मैच के पांचवे दिन कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। भारतीय टीम इस समय 4 विकेट खोकर 223 रन बना लिए हैं। वहीं शतक लगाने के साथ ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में इतिहास रच दिया है। इस सीरीज में गिल ने अब तक कुल 721 रन बनाए हैं। कप्तान शुभमन गिल शानदार 103 रन बनाकर जोफा आर्चर का शिकार बने।
