Get App

Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 5वीं बार जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड, बने दुनिया के पहले क्रिकेटर!

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पांचवीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। वह वे मेंस कैटेगरी पांच बार अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। वहीं, महिला वर्ग में भारतीय खिलाड़ी शेफाली वर्मा को सितंबर महीने के शानदार प्रदर्शन के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 3:02 PM
Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, 5वीं बार जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड, बने दुनिया के पहले क्रिकेटर!
शुभमन गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए दो वनडे मैचों में 110 और 223 रन बनाए थे

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने क्रिकेट जगत में नया रिकॉर्ड बना दिया है। भारत की वनडे-टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को इस महीने का आईसीसी का प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिला। गिल ने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब पांचवीं बार अपने नाम किया। इसके साथ ही वह पांच बार यह पुरस्कार जीतने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। वहीं महिलाओं में भारत की शेफाली वर्मा को ये खिताब मिला है। दोनों खिलाड़ियों को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा गया है।

अभिषेक को छोड़ा पीछे

बल्लेबाज शुभमन गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए दो वनडे मैचों में 110 और 223 रन बनाए थे। उन्होंने तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी में खेले गए मुकाबलों में अपने बल्ले से खूब रन बटोरे। इसी बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गिल ने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार अपने नाम किया। इस खिताब की दौड़ में उन्होंने भारत के अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पीछे छोड़ दिया।

सिकंदर-अभिषेक की पारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें