टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का पहला इंग्लैंड दौरा काफी शानदार रहा। इस मैच में भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपनी बैटिंग और कप्तानी से सबका दिल जीत लिया। पांच मैचों की सीरीज में शुभमन गिल ने 10 पारियों में 754 रन बनाए, जिसमें एक दोहरा शतक और चार शानदार शतक शामिल है। भारतीय टीम ने इस सीरीज को 2-2 की बराबरी के साथ खत्म किया। सीरीज खत्म होने के बाद भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के इस्तेमाल किए गए कई सामान की चैरिटी ऑक्शन में नीलामी की गई। इस नीलामी में गिल की टी-शर्ट ने सबसे ज्यादा दाम में बिकी। आइए जानते हैं कितने में बिकी बाकी खिलाड़ियों की जर्सी
