Get App

IND vs ENG: 'हर बार चीजें इंग्लैंड की मर्जीं...' बेन स्टोक्स पर भड़के सुनील गावस्कर, जानें क्या कहा

Sunil Gavaskar: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में काफी ड्रामा देखने को मिला था। चौथे मैच के पांचवे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारतीय बल्लेबाजों के पास जाकर मैच ड्रा करने का सुझाव लेकर आए, जिसे भारतीय टीम ने इसे ठुकरा दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2025 पर 3:46 PM
IND vs ENG: 'हर बार चीजें इंग्लैंड की मर्जीं...' बेन स्टोक्स पर भड़के सुनील गावस्कर, जानें क्या कहा
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड की नाराजगी पर कड़ा रिएक्शन दिया है

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों का सीरीज खेला जा रहा है। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे मैच में काफी ड्रामा देखने को मिला था। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में खेला गया चौथा मैच ड्रा रहा। फिलहाल इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। चौथे मैच के पांचवे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारतीय बल्लेबाजों के पास जाकर मैच ड्रा करने का सुझाव लेकर आए। भारतीय टीम ने इसको उस समय जडेजा 89 और वाशिंगटन 80 रन पर नाबाद थे, इसलिए भारतीय टीम ने खेलने का फैसला किया और स्टोक्स का प्रस्ताव ठुकरा दिया।

भारतीय बल्लेबाज रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने अपना शतक पूरा होने तक बल्लेबाजी की। वहीं मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस पर काफी नाराजगी जाहिर की थी। अब पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड की नाराजगी पर कड़ा रिएक्शन दिया है।

सुनील गावस्कर ने क्या कहा

सुनील गावस्कर ने स्पोर्टस्टार के लिए अपने कॉलम में लिखा, "हर बार चीजें इंग्लैंड की टीम की मर्जीं से नहीं चल सकतीं। यह उसी पुराने रवैये का एग्जांपल है, जब हम कुछ करते हैं तो वह सही होता है, लेकिन जब विरोधी टीम वही करे तो उसे गलत माना जाता है। अब वो दिन चले गए हैं, खासकर भारतीय टीम अब ऐसी बातों को मानने वाली नहीं है। टेस्ट मैच के अंत में कुछ नाराज इंग्लिश खिलाड़ी इस बात से असंतुष्ट थे कि क्रीज पर मौजूद बल्लेबाजों ने दिन का खेल समय से पहले खत्म करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें