भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला तो आपको याद ही होगा। इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद ट्रॉफी जीती थी। वहीं इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने ऐतिहासिक कैच को कोई कैसे भूल सकता है। ये कैच टूर्नामेंट के इतिहास के बेहतरीन कैचों में एक माना जाता है। बता दें टी20 विश्व कप के फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़ा था। अंतिम ओवर में लिया गया ये शानदार कैच मैच का रुख बदलने वाला साबित हुआ था।
