Get App

Video: क्रिकेट से दूर होकर लंदन में इस तरह समय बिता रहे विराट कोहली, वाइफ अनुष्का संग वायरल हो रहा वीडियो

Virat Kohli: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों लंदन की सड़कों पर घूमते और स्थानीय लोगों से बातचीत करते दिखाई दिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2025 पर 10:49 PM
Video: क्रिकेट से दूर होकर लंदन में इस तरह समय बिता रहे विराट कोहली, वाइफ अनुष्का संग वायरल हो रहा वीडियो
फैंस हमेशा विराट और अनुष्का के सादगी भरे अंदाज की तारीफ करते रहे हैं

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। विराट कोहली अब अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में रह रहे हैं। हाल ही में विराट और अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विराट और अनुष्का लंदन की सड़को पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट और अनुष्का कैजुएल लुक में नजर आ रहे हैं।वीडियो में नजर आ रहा है कि विराट कोहली हाथ में ब्लैक छाता और हाथ में पानी की बोतल लिए हुए है, जबकि अनुष्का शर्मा ने कंधे पर हरे रंग का बैग रखा था। रास्ते में दोनों ने वहां के स्थानीय लोगों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस लंबी बातचीत में विराट और अनुष्का हंसते हुए नजर आए। फैंस हमेशा विराट और अनुष्का के सादगी भरे अंदाज की तारीफ करते रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें