Get App

Virat Kohli: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, क्या 1900 करोड़ की ब्रांड वैल्यू पर पड़ेगा असर?

Virat Kohli Retires From Test Cricket: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिससे एक सुनहरा अध्याय समाप्त हो गया है। लेकिन उनका यह फैसला उनके ब्रांड वैल्यू को कम नहीं करेगा, बल्कि वह अब भी देश के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेसडर बने रहेंगे

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 12, 2025 पर 2:38 PM
Virat Kohli: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, क्या 1900 करोड़ की ब्रांड वैल्यू पर पड़ेगा असर?
Virat Kohli Retires From Test Cricket: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

Virat Kohli Retires From Test Cricket: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिससे एक सुनहरा अध्याय समाप्त हो गया है। लेकिन उनका यह फैसला उनके ब्रांड वैल्यू को कम करेगा? एक अनुमान के मुताबिक विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 1900 करोड़ रुपये हैं।

क्रिकेट से कमाई

विराट कोहली की कमाई की शुरुआत बीसीसीआई के A+ कॉन्ट्रैक्ट से हुई, जिससे उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा वे प्रति मैच फीस टेस्ट में 15 लाख रुपये, वनडे में 6 लाख रुपये और टी20 में 3 लाख रुपये कमाते हैं।

IPL ने उनकी कमाई को और ऊंचा कर दिया है। वे 2008 से RCB का चेहरा रहे हैं और 2025 में उनका IPL कॉन्ट्रैक्ट 21 करोड़ का है। अब तक उन्होंने IPL से कुल 212.44 करोड़ रुपये कमाए हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद भी वे टीम के अच्छे प्लेयर्स में से एक हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें