इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत ने 5 मैचों की सीरीज को 2-2 से ड्रॉ करवाया। इस पूरी सीरीज में ऋषभ पंत बेहतरीन फॉर्म में दिखे। ऋषभ पंत ने इंग्लैंड सीरीज में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए। वहीं चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते समय पंत के दाहिने पैर में चोट लग गई। चोट लगने के बाद पंत काफी दर्द में नजर आए। उन्हें खेल छोड़कर बाहर जाना पड़ा। हॉस्पिटल में स्कैन करने पर पता चला की पंत के पैर में फैक्चर हुआ है।
