Get App

WTC Final: साउथ अफ्रीका ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरूर, जीता वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, मार्करम का शानदार शतक

WTC Final 2025 : इस जीत के हीरो साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम रहे हैं। WTC के फाइनल में शतक लगाने वाले एडन मार्करम ने एक नया इतिहास रच दिया है. वो तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने WTC के फाइनल में शतक लगाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2025 पर 5:27 PM
WTC Final: साउथ अफ्रीका ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरूर, जीता वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, मार्करम का शानदार शतक
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 में बड़ा कारनामा हुआ है।

WTC Final, SA vs AUS : ऐतिहासिक लार्ड्स के मैदान में खेली जा रही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 में बड़ा कारनामा हुआ है। साउथ अफ्रीका, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीत गई है।  इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने अपना आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया है। बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मुकाबले को 5 विकेट से साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका ने 1998 के बाद से पहला ICC खिताब जीतने में कामयाब हुई है।

एडन मार्करम रहे जीत के हीरो 

इस जीत के हीरो साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम रहे हैं।  WTC के फाइनल में शतक लगाने वाले एडन मार्करम ने एक नया इतिहास रच दिया है। वो तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने WTC के फाइनल में शतक लगाया है। एडन मार्करम ने  207 गेंदों में 136 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 14 चौके जड़े। लॉर्ड्स स्टेडियम में मैच के चौथे दिन लंच से पहले साउथ अफ्रीका ने 282 रन का टारगेट 5 विकेट पर हासिल कर लिया। ऐडन मार्करम ने 136 रन बनाए, जबकि टेम्बा बावुमा ने 66 रनों की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 282 रनों का टारगेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें