Yash Dayal Sexual Harassment Case: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महिला से यौन शोषण के आरोप में क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ दर्ज FIR के मामले में उनकी गिरफ्तारी पर मंगलवार (15 जुलाई) को रोक लगा दी। जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अनिल कुमार की पीठ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलने वाले 27 वर्षीय यश दयाल की तरफ से दायर याचिका पर यह आदेश पारित किया। याचिका में उन्होंने मामले में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और FIR रद्द करने का अनुरोध किया था।
