Get App

Yash Dayal: स्टार गेंदबाज यश दयाल पर रेप की FIR! शादी का झूठा वादा कर लड़की से यौन शोषण करने का आरोप, जल्द होंगे गिरफ्तार

FIR Against Yash Dayal: मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल IGRS के माध्यम से दर्ज की गई शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि वह यश दयाल के साथ पांच साल तक रिलेशनशिप में रही। इस दौरान यश ने शादी के झूठे वादे के तहत उसका कई बार यौन शोषण किया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 08, 2025 पर 8:23 AM
Yash Dayal: स्टार गेंदबाज यश दयाल पर रेप की FIR! शादी का झूठा वादा कर लड़की से यौन शोषण करने का आरोप, जल्द होंगे गिरफ्तार
FIR Against Yash Dayal: IPL के स्टार क्रिकेटर यश दयाल के FIR दर्ज की गई है

FIR Against Yash Dayal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार गेंदबाज यश दयाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है। उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में FIR दर्ज की गई है। उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत केस दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि IPL 2025 की चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर सोमवार (7 जुलाई) देर शाम रेप की FIR दर्ज की गई। गाजियाबाद की एक युवती ने दयाल पर शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

न्यूज 18 के मुताबिक, मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल IGRS के माध्यम से दर्ज की गई शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि वह यश दयाल के साथ पांच साल तक रिलेशनशिप में रही। इस दौरान यश ने शादी के झूठे वादे के तहत उसका कई बार यौन शोषण किया। महिला ने दावा किया कि यश ने उसे अपने परिवार से भी मिलवाया। उन्होंने उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जैसे कि वे शादीशुदा कपल हों। इससे उसका विश्वास और गहरा हो गया।

शिकायत में कहा गया है कि यश ने अपने रिश्ते के दौरान महिला से पैसे लिए। महिला का आरोप है कि उन्होंने अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया। महिला ने दावा किया कि जब उसने यश से उसके कथित धोखे और अन्य महिलाओं के साथ संबंधों के बारे में पूछा, तो उसके साथ उन्होंने शारीरिक हिंसा और छेड़छाड़ की गई।

यश दयाल पर क्या है आरोप?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें