Get App

Yuvraj Singh: युवराज सिंह मे टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के लिए बांधे तारीफों के पुल, जानें क्या कहा

Shubman Gill: इंग्लैंड दौरा शुभमन गिल के करियर के साथ कप्तानी के लिए भी काफी अहम रहा है। 2025 एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में गिल कप्तानी से लेकर बल्लेबाजी तक...हर मोर्चे पर खरे उतरे हैं।  इस सीरीज से पहले उनका टेस्ट औसत करीब 30 था और खराब रिकॉर्ड की वजह से उनकी टेस्ट कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2025 पर 10:30 PM
Yuvraj Singh: युवराज सिंह मे टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के लिए बांधे तारीफों के पुल, जानें क्या कहा
गिल के शानदार प्रदर्शन पर उनके मेंटर और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने बड़ा खुलासा किया है

Shubman Gill: भारत के यंग ब्रिगेड ने इंग्लैंड दौरे पर कमाल का प्रदर्शन किया। युवा कप्तान शुभमन गिल के लिए ये दौरा तो सपनों के सच करने जैसा रहाकप्तानी के अपने पहले टेस्ट में शुभमन गिल हर मोर्चे पर खरे उतरेएक तरह उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज को दो-दो के बराबरी पर रोका तो वहीं गिल ने इस सीरीज में रनों का अंबार लगायाएंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाकर मेन ऑफसीरीज का खिताब अपने नाम किया

बता दें कि इस सीरीज से पहले उनका टेस्ट औसत करीब 30 था और खराब रिकॉर्ड की वजह से उनकी टेस्ट कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन दौरे में गिल ने 10 पारियों में 75.4 की शानदार औसत से 745 रन बनाए और अपने टेस्ट औसत को बढ़ाकर 41.35 कर दिया।

युवराज सिंह ने कही ये बात

वहीं इंग्लैंड सीरीज में गिल के शानदार प्रदर्शन पर उनके मेंटर और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। युवराज ने आईसीसी से कहा, "गिल के विदेशी प्रदर्शन पर कई सवाल थे, लेकिन उन्होंने कप्तान बनकर चार टेस्ट शतक लगाए। यह दिखाता है कि जब आपको जिम्मेदारी मिलती है, तो आप उसे कैसे निभाते हैं।" ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट में भारत ने छह रन से जीत दर्ज की और गिल को प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज़ चुना गया। युवराज के मुताबिक, 2-2 का नतीजा भी जीत जैसा है।

टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन

युवराज ने कहा, "मुझे गिल पर बहुत गर्व है। मेरे हिसाब से यह हमारी जीत है, भले ही सीरीज ड्रॉ रही हो, क्योंकि टीम युवा है। इंग्लैंड में जाकर अच्छा खेलना और खुद को साबित करना आसान नहीं होता।" दो बार के विश्व कप विजेता युवराज, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दो बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भी टीम के शानदार प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए। बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें