Aarini Lahoty: दिल्ली की रहने वाली पांच साल की चेस स्टार आरिनी लोहोटी ने इतिहास रच दिया है। पांच साल की उम्र में जब बच्चे एबीसीडी सीखते है उस उम्र में आरिनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आरिनी गेम के तीन फॉर्मेट में FIDE रेटिंग हासिल करने वाली भारत की सबसे कम उम्र की चेस खिलाड़ी बन गई हैं। आरिनी को चेस के तीनों फॉर्मेट क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज में FIDE रेटिंग मिली है।
