इस पड़ोसी देश का दौरा नहीं करेगी टीम इंडिया! रोहित-विराट के वापसी का बढ़ा इंतजार

IND vs BAN: भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा टल सकता है। बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) मिलकर जल्द ही एक संयुक्त बयान जारी कर सकते हैं, जिसमें भारत के बांग्लादेश दौरे को रद्द नहीं बल्कि "पोस्टपोन" बताया जाएगा

अपडेटेड Jul 04, 2025 पर 7:43 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा टल सकता है

भारतीय टीम का अगले महीने होने वाला बांग्लादेश दौरा टल सकता है। इस दौरे में भारत को बांग्लादेश से तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेला जाना था। वहीं अब खबर आ रही है कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का अगस्त में होने वाला बांग्लादेश दौरा अब तय समय पर नहीं हो पाएगा, इसे फिलहाल टाल दिया जाएगा। बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा को लेकर चिंता की वजह से ये फैसला लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद वहां हालात और बिगड़ गए हैं, जिससे भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों पर भी असर पड़ा है। भारतीय टीम का ये दौरा 17 से 31 अगस्त के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाने थे।

अगर ये दौरा टल जाता है तो विराट कोहली और रोहित शर्मा को वापस मैदान पर देखने में और समय लग सकता है। बाता दें दोनों बल्लेबाज टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं। अब ये सिर्फ वनडे मैच ही खेलते हैं।

रद्द हो सकता है दौरा


News18 के मुताबिक, भारत और बांग्लादेश का दौरा टल सकता है। बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) मिलकर जल्द ही एक संयुक्त बयान जारी कर सकते हैं, जिसमें भारत के बांग्लादेश दौरे को रद्द नहीं बल्कि "पोस्टपोन" बताया जाएगा। रिपोट्स के मुताबिक, ये सीरीज नहीं होगी इसकी जानकारी भारत के प्रसारकों को दे दी गई है। इसके लिए अभी तक कोई टेंडर डॉक्युमेंट (आईटीटी) भी जारी नहीं किया गया है।

बांग्लादेश बोर्ड ने मीडिया राइट्स की बिक्री पर की रोक

वहीं बांग्लादेश बोर्ड ने इस दौरे से जुड़े मीडिया राइट्स की बिक्री की प्रक्रिया भी फिलहाल रोक दी है, जो 7 और 10 जुलाई को तकनीकी और वित्तीय बोलियों के जरिए होनी थी। बोर्ड पहले जुलाई 2025 से जून 2027 तक के लिए मीडिया अधिकार बेचने का प्लान बनाया था। लेकिन अब वह पहले पाकिस्तान के खिलाफ 17 से 25 जुलाई के बीच होने वाली तीन टी20 मैचों की घरेलू सीरीज के मीडिया अधिकार अलग से बेचेगा, इसके बाद ही बाकी मुकाबलों के अधिकारों पर काम करेगा।

एशिया कप में आमने-सामने आ सकते हैं

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि यह सीरीज आगे चलकर कराई जा सकेगी। वहीं बीसीसीआई की ओर से इस बारे में स्थिति साफ करने वाला बयान अगले हफ्ते तक आ सकता है। भारत और बांग्लादेश की टीमें सितंबर में होने वाले एशिया कप में आमने-सामने आ सकती हैं।

IND vs ENG: 'मेरे दोस्तों ने घास देखने के लिए पैसे नहीं दिए...', टीम इंडिया को लेकर इंग्लैंड के एक्स-क्रिकेटर ने क्यों कही ऐसी बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।