IPL 2025: मैच में हार के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मारा दो थप्पड़, BCCI करेगी कार्रवाई?

IPL में फिर थप्पड़ कांड का मामला सामने आया है। अबकी बार दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव ने कोलकाता नाइटराइडर्स के रिंकू सिंह को दो थप्पड़ लगाए हैं। आईपीएल मैच में हार के बाद कुलदीप ने रिंकू को दो थप्पड़ लगा दिए। जानिए कि बीसीसीआई इसे लेकर क्या कार्रवाई करेगी और प्रशंसकों का क्या रिस्पांस है?

अपडेटेड Apr 30, 2025 पर 11:56 AM
Story continues below Advertisement
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिख रहा कि कुलदीप यादव और रिंकू सिंह आराम से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि फिर कुलदीप ने रिंकू को दो थप्पड़ लगा दिए।

दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI की सख्त कार्रवाई की तलवार लटक रही है। यह मामला कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बैट्समैन रिंकू सिंह को थप्पड़ मारने से जुड़ा है। कुलदीप ने रिंकू को आईपीएल मैच में हार के बाद रिंकू को दो बार थप्पड़ मारा। यह घटना मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और KKR के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए आईपीएल मुकाबले के बाद हुई। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कोलकाता ने 14 रन से यह मैच जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी जगह बनाई, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार हार का सामना कर रही है। दोनों ही खिलाड़ी एक ही राज्य उत्तर प्रदेश से हैं लेकिन अलग-अलग टीम से आईपीएल टूर्नामेंट में हैं।

रिंकू सिंह ने थप्पड़ पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिख रहा कि कुलदीप यादव और रिंकू सिंह आराम से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि फिर कुलदीप ने रिंकू को दो थप्पड़ लगा दिए। वीडियो में दिख रहा है कि इस पर रिंकू सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन उनके चेहरे पर नाराजगी दिख रही है।


पहली बार नहीं हुआ है थप्पड़ कांड

कुलदीप यादव के थप्पड़ पर रिंकू सिंह ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन चेहरे पर नाराजगी के भाव दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर सोशल मीडिया पर तूफान आ गया है और अधिकतर कुलदीप यादव पर प्रतिबंध लगाने तक की मांग कर रहे हैं। हाल ही में लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के स्पिनर दिग्वेश राठी के नोटबुक सेलिब्रेशन पर बीसीसीआई ने उन्हें सजा सुनाई थी जिसमें कोई कोई नुकसान नहीं हुआ था तो ऐसे में कुलदीप यादव को लेकर भी माना जा रहा है कि कुलदीप यादव को भी सजा मिल सकती है। यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल में किसी खिलाड़ी को थप्पड़ मारा गया हो। इसके पहले वर्जन में हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बीच मैच के ठीक बाद एस श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद हरभजन सिंह को टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।