Get App

Lionel Messi: लियोनेल मेसी का करना चाहते हैं दीदार तो लेना पड़ेगा इनता महंगा टिकट! प्राइस लिस्ट आई सामने

Lionel Messi: रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी भारत दौरे पर अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता और नई दिल्ली जाएंगे। मेसी का पहला पड़ाव कोलकाता होगा। सब कुछ तय हो चुका है और अब हम सिर्फ मेसी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही उनके सोशल मीडिया पर की जाएगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 11:47 PM
Lionel Messi: लियोनेल मेसी का करना चाहते हैं दीदार तो लेना पड़ेगा इनता महंगा टिकट! प्राइस लिस्ट आई सामने
सोशल मीडिया पर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है

अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी फुटबॉल की दुनिया का वो नाम है जिसे पूरी दुनिया प्यार करती है। भारत में भी उनके लाखों फैंस हैं, जो उनको एक बार खेलते हुए देखना चाहते हैं। अगर आप भी मेसी के फैन है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस साल दिसंबर में भारत के दौरे पर आएंगे। अपने दौरे के दौरान मेसी भारत की इन शहरों में जाएंगे।

पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी भारत दौरे पर अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता और नई दिल्ली जाएंगे। मेसी का पहला पड़ाव कोलकाता होगा। अपने दौरे पर मेसी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

सूत्र ने कहा, "सब कुछ तय हो चुका है और अब हम सिर्फ मेसी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही उनके सोशल मीडिया पर की जाएगी। फिलहाल प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम पर सहमति बन गई है और अब बस उनके सोशल मीडिया पर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है, जो जल्द ही हो जाएगा।" रिपोट्स के मुताबिक, "मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की बुकिंग समेत सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, हालांकि मेसी की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें