फैन ने मांगी 2000 रुपये की मदद तो नीरज चोपड़ा ने दिया बड़ा तोहफा, अब हर तरह हो रही तारीफ

Neeraj Chopra : कोयंबटूर के रहने वाले रंजीत कुमार रविचंद्रन नाम के इस फैन ने सोशल मीडिया पर नीरज के इस खास आयोजन को देखने की इच्छा जताई थी और आर्थिक मदद की गुजारिश की थी। नीरज ने इस मैसेज पर तुरंत ध्यान दिया और रंजीत की यात्रा, ठहरने और अन्य जरूरी खर्चों की जिम्मेदारी खुद उठा ली

अपडेटेड Jun 27, 2025 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने फेन को एक बड़ा गिफ्ट दिया है।

Neeraj Chopra : भारत के गोल्ड बॉय और दो बार ओलंपिक मेडल विनर नीरज चोपड़ा, अक्सर अपने खेल से पूरे देश का तो दिल जीतते ही हैं, पर आज वो एक खास वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने एक फैन को ऐसा तोहफा दिया, जिसने सबका दिल जीत लिया। बता दें कि नीरज ने 5 जुलाई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होने वाले 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' के पहले फेज को देखने के लिए एक फैन की पूरे ट्रैवल का खर्च उठा लिया।

नीरज ने फैंस को दिया ये जवाब

कोयंबटूर के रहने वाले रंजीत कुमार रविचंद्रन नाम के इस फैन ने सोशल मीडिया पर नीरज के इस खास आयोजन को देखने की इच्छा जताई थी और आर्थिक मदद की गुजारिश की थी। नीरज ने इस मैसेज पर तुरंत ध्यान दिया और रंजीत की यात्रा, ठहरने और अन्य जरूरी खर्चों की जिम्मेदारी खुद उठा ली। अब रंजीत अपने पसंदीदा खिलाड़ी को लाइव एक्शन में देखने का सपना पूरा कर पाएंगे।


Neeraj

नीरज चोपड़ा ने अपने फैन रंजीत को एक दिल छू लेने वाले पोस्ट के जरिए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "हाय रंजीत, बेंगलुरु में तुम्हारे लिए एक खास वीवीआईपी अनुभव तैयार है। एनसी क्लासिक की तुम्हारी पूरी यात्रा का खर्च मैं उठाऊंगा!" नीरज ने आगे बताया कि रंजीत के लिए रेडिसन होटल में एक कमरा भी बुक किया गया है। यही होटल एनसी क्लासिक के प्रतिभागियों के लिए भी आरक्षित है, जो कि भारत की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स 'कैटेगरी ए' जेवलिन थ्रो टूर्नामेंट है। नीरज ने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा, "रेडिसन होटल्स का धन्यवाद, क्योंकि तुम मुझसे सिर्फ 90 मीटर की दूरी पर रहोगे। जल्दी मिलते हैं!"

जुलाई में होगा 'नीरज चोपड़ा क्लासिक'

नीरज चोपड़ा क्लासिक का आयोजन पहले 24 मई को होना तय था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की वजह से इसे टाल दिया गया। इस खास प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा समेत भारत के पांच टॉप एथलीटों के साथ-साथ सात अंतरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रोअर खिलाड़ियों भी हिस्सा लेंगे। अब जब टूर्नामेंट 5 जुलाई को आयोजित की जा रही है, आयोजकों ने मेंस जेवलिन थ्रो के लिए 12 खिलाड़ियों की एंट्री लिस्ट की पुष्टि कर दी है।

विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं:

  • एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा) – दो बार के विश्व चैंपियन
  • थॉमस रोहलर (जर्मनी) – 2016 के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट
  • जूलियस येगो (केन्या) – 2015 के वर्ल्ड चैंपियन
  • कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका)
  • लुईस मौरिसियो दा सिल्वा (ब्राजील)
  • रुमेश पथिरेज (श्रीलंका)
  • मार्टिन कोनेसी (पोलैंड)

भारतीय खिलाड़ियों में होंगे:

  • नीरज चोपड़ा
  • सचिन यादव
  • किशोर जेना
  • रोहित यादव
  • साहिल सिलवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।