Get App

Acer ने दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया ये धांसू लैपटॉप, जानें कीमत

Acer ने बुधवार (30 जुलाई) को अपना नया लैपटॉप Nitro Lite 16 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस गेमिंग लैपटॉप में 13वीं जनरेशन के Intel Core i7 प्रोसेसर के साथ बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 4050 GPU जैसे कमाल के फीचर्स दिए गए हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 31, 2025 पर 10:29 AM
Acer ने दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया ये धांसू लैपटॉप, जानें कीमत
Acer Nitro Lite 16 लैपटॉप भारत में लॉन्च

Acer Nitro Lite 16 launch in India : ताइनवान की कंपनी Acer ने बुधवार (30 जुलाई) को अपना नया लैपटॉप Nitro Lite 16 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस गेमिंग लैपटॉप में 13वीं जनरेशन के Intel Core i7 प्रोसेसर के साथ बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 4050 GPU जैसे कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 16 इंच का IPS LCD स्क्रीन दिया गया है और इसमें दो बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर भी मिलता है। Nitro Lite 16 Windows 11 पर रन करता है और इसमें 3-सेल 53Wh Li-ion बैटरी है जिसे 100W USB-PD अडैप्टर से चार्ज किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Acer Nitro Lite 16 का स्पेसिफिकेशन

  • Nitro Lite 16 लैपटॉप में 16 इंच WUXGA (1,920×1,200 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन है जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। लैपटॉप में Intel Core i7-13620H प्रोसेसर दिया गया है। यह गेमिंग लैपटॉप RTX 4050 GPU, 6GB GDDR6 VRAM, 16GB तक DDR5 रैम और 512GB SSD स्टोरेज से लैस है। इसमें दो स्टीरियो स्पीकर और एक फुल-एचडी कैमरा है, जिसमें प्राइवेसी शटर भी है। यह लैटपटॉप Windows 11 पर चलता है।
  • इस लैपटॉप में 100W चार्जिंग वाली 52Wh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ वर्जन 5.1 कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा एक USB 3.2 जेनरेशन पोर्ट, एक थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक USB 3.2 पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट और एक कॉम्बो ऑडियो जैक भी शामिल है। इसमें एक डेडिकेटेड Copilot Key के साथ एक बैकलिट कीबोर्ड भी दिया गया है। डिवाइस का डाइमेंशन 362.2×248.47×22.9mm और वजन 1.95Kg है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें