Acerpure Advance G Series TV भारत में लॉन्च, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत

Acerpure ने भारत में अपनी स्मार्ट टीवी Advance G Series QLED TV को लॉन्च कर दिया है। ये टीवी दो साइज में 65 इंच और 75 इंच में आती है। ये दोनों मॉडल कंपनी की खास Advance G Series का हिस्सा हैं। इन्हें खास तौर पर गेम खेलने वालों और एंटरटेनमेंट पसंद करने वालों के लिए तैयार किया गया है।

अपडेटेड Jul 29, 2025 पर 7:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Acerpure Advance G Series TV भारत में लॉन्च

Acerpure Advance G Series : Acerpure ने भारत में अपनी स्मार्ट टीवी Advance G Series QLED TV को लॉन्च कर दिया है। ये टीवी दो साइज में 65 इंच और 75 इंच में आती है। ये दोनों मॉडल कंपनी की खास Advance G Series का हिस्सा हैं। इन्हें खास तौर पर गेम खेलने वालों और एंटरटेनमेंट पसंद करने वालों के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने इन्हें मॉडर्न घरों के लिए प्रीमियम लुक के साथ पेश किया है। इनमें डॉल्बी विजन और HDR10 जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी दी गई है जो व्यूइंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाती है। आइए जानतें हैं इसके फीचर और कीमत के बारे में।

कैसा है फीचर?

  • Acerpure Advance G Series (2025) में 4K रेजोल्यूशन के साथ QLED डिस्प्ले दी गई है जो 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है। इसमें 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल और गेमिंग के लिए लो इनपुट लेग भी शामिल है। साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें Dolby Atmos टेक्नोलॉजी और 50W का पावरफुल सबवूफर दिया गया है। टीवी को वॉयस कमांड के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है।
  • कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3 HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, RJ45 LAN और AV इनपुट का ऑप्शन मिलता है। साथ ही, टीवी में Google TV प्लेटफॉर्म मिलता है और इसमें MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे तेज मूवमेंट के दौरान वीडियो स्मूद चलता है और ब्लर नहीं होता। इसके अलावा Google Assistant और बिल्ट-इन Chromecast का भी सपोर्ट मिलता है।

कितनी है कीमत?


यह टीवी दो साल की वारंटी के साथ आता है। कीमत की बात करें तो 65 इंच मॉडल की कीमत 54,999 रुपये और 75 इंच मॉडल की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। यह टीवी Acerpure के ऑनलाइन स्टोर, एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें : Meta सिंतबर में लॉन्च कर सकता है कैमरे वाला स्मार्टवॉच, होगा AI फीचर से लैस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।