YouTube Banned: आजकल सोशल मीडिया का ट्रेंड बच्चों और युवाओं में कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। Facebook, Instagram, TikTok पर बच्चे कई घंटों तक रिल स्क्रॉल करते रहते हैं। ऐसे में उनकों न ही अपनी हेल्थ की टेंशन होती है और न ही अपने कैरियर की। इसी को देखते हुए कई देशों ने सोशल मीडिया के कई प्लटफॉर्म जैसे TikTok और Facebook को बच्चों के लिए बैन कर दिया गया है। अब इस लिस्ट में YouTube भी शामिल हो गया है। जी हां, ऑस्ट्रेलिया सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए YouTube के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इससे पहले और भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok, Facebook, Instagram, X और Snapchat पर 16 साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए सरकार पहले ही बैन लगा चुकी है।
