Get App

भारत में Starlink की एंट्री से क्या VI, Airtel को मिलेगी चुनौती? जानें

SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink भारत में लॉन्च होने वाला है। इसका टारगेट उन इलाकों में इंटरनेट मुहैया कराने का है जहां अभी आसानी से ऑप्टिकल फाइबर नहीं पहुंच पा रहा है। लेकिन भारत में स्टारलिंक कितना कामयाब होगा यह इसकी कीमत, किट की सप्लाई और स्पेक्ट्रम की पॉलिसी पर निर्भर करेगा

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 18, 2025 पर 7:38 PM
भारत में Starlink की एंट्री से क्या VI, Airtel को मिलेगी चुनौती? जानें
SpaceX की सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विस Starlink भारत में लॉन्च होने की तैयारी में

Starlink internet service India : Space X की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस Starlink अब भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है। जैसे ही यह खबर सामने आई, लोगों के मन में एक सवाल उठने लगा की क्या Starlink भारत में Airtel, Vi जैसे दिग्गज टेलीकॉम ऑपरेटर्स को चुनौती दे सकती है? हालांकि, इसका जवाब आसान नहीं है, लेकिन हमनें Starlink की पॉलिसी और टार्गेट ऑडियंस को समझकर इसका विश्लेषण किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में

Starlink क्या है?

Starlink, Elon Musk की कंपनी SpaceX की एक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है, जो Low Earth Orbit (LEO) सैटेलाइट्स के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करती है। जहां पारंपरिक इंटरनेट सेवाएं ऑप्टिकल फाइबर या सेल टावर के जरिए दी जाती हैं, वहीं Starlink सीधे सैटेलाइट से इंटरनेट सिग्नल ट्रांसमिट करता है।

Starlink बनाम भारतीय टेलीकॉम कंपनियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें