Get App

बच्चों के लिए एलॉन मस्क का नया गिफ्ट, लॉन्च होगा Baby Grok AI चैटबॉट, जानें कैसे करेगा काम

एलॉन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI अब बच्चों के लिए नया AI चैटबॉट बना रही है। जिसका नाम ‘Baby Grok’ है। इसकी जानकारी खुद मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। यह पहली बार है जब xAI छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर कोई AI टूल तैयार कर रही है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 1:53 PM
बच्चों के लिए एलॉन मस्क का नया गिफ्ट, लॉन्च होगा Baby Grok AI चैटबॉट, जानें कैसे करेगा काम
एलॉन मस्क की AI कंपनी xAI अब बच्चों के लिए AI चैटबॉट Baby Grok बना रही है

Baby Grok AI: एलॉन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI अब बच्चों के लिए नया AI चैटबॉट बना रही है। जिसका नाम ‘Baby Grok’ है। इसकी जानकारी खुद मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। यह पहली बार है जब xAI छोटे बच्चों को ध्यान में रखकर कोई AI टूल तैयार कर रही है।

हालांकि, Baby Grok को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं है। लेकिन मस्क ने यह साफ कर दिया है कि उनका मौजूदा चैटबॉट Grok से बिल्कुल अलग होगा। जिसका उद्देश्य बच्चों को सही और सुरक्षित डिजिटल सहायता देना है। इस नए चैटबॉट से बच्चों को किसी भी तरह की अनुचित या हानिकारक कंटेंट से दूर रखा जाएगा।

क्या है Baby Grok?

Baby Grok एक AI चैटबॉट है जो खासकर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। यह चैटबॉट बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से जवाब देगा और उन्हें विवादास्पद विषयों से दूर रखेगा। इस AI टूल का मकसद है बच्चों के पास सही और सुरक्षित कंटेंट पहुचाना। जिससे वह डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें