Flipkart Freedom Sale 2025 आज से शुरू, स्मार्टफोन सहित कई प्रोडक्ट्स पर मिल रहा बंपर ऑफर

1 अगस्त, 2025 से Flipkart Freedom Sale 2025 सभी यूजर्स के लिए शुरू हो गया है, जबकि Plus और VIP मेंबर्स को पहले से ही अर्ली एक्सेस मिल चुका है। independence day थीम पर बेस्ड ये सेल 7 अगस्त तक चलेगी, जिसमें टॉप ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलेगी।

अपडेटेड Aug 01, 2025 पर 8:36 AM
Story continues below Advertisement
Flipkart Freedom Sale 2025 आज से शुरू

Flipkart Freedom Sale 2025: 1 अगस्त, 2025 से Flipkart Freedom Sale 2025 सभी यूजर्स के लिए शुरू हो गया है, जबकि Plus और VIP मेंबर्स को पहले से ही अर्ली एक्सेस मिल चुका है। independence day थीम पर बेस्ड ये सेल 7 अगस्त तक चलेगी, जिसमें टॉप ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी। वहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने ICICI बैंक और BoB कार्ड के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत क्रेडिट कार्ड और EMI पर खरीदारी करने पर 10 % तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। शॉपर्स नो-कॉस्ट EMI प्लान्स और एक्सचेंज ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं। साथ ही, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स SuperCoins का इस्तेमाल कर एक्स्ट्रा सेविंग्स भी कर सकते हैं।

स्मार्टफोन पर मिल रहा ऑफर

फ्रीडम सेल के दौरान, iPhone 16 को 79,900 रुपये की बजाय सिर्फ 69,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, Moto Edge 60 Fusion अब 25,999 रुपये से घटकर 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy S24 FE पर भी भारी कटौती देखने को मिली है, जिसे 59,999 रुपये के बजाय केवल 34,999 रुपये में पेश किया गया है। Galaxy S24 को भी अब 74,999 रुपये की बजाय 46,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।


iPhone 16e का 128GB वेरिएंट 59,900 रुपये से घटकर अब 54,900 रुपये में मिल रहा है। Nothing Phone 3a को भी अब 27,999 रुपये की जगह 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Vivo T4 5G की कीमत भी घटकर 20,999 रुपये हो गई है, जो पहले 21,999 रुपये में मिल रहा था।

Realme GT 6 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी अब 32,999 रुपये से घटकर 27,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि Poco F7 5G को 31,999 रुपये की बजाय 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

कई प्रोडक्ट्स पर मिल रही डील

इस Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स के अलावा लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, वियरेबल्स, ग्रॉसरी, होम अप्लायंसेज और फर्नीचर समेत कई कैटेगरी पर डील्स मिल रही हैं। सेल के दौरान कई नए स्मार्टफोन लॉन्च भी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: 2000 रुपये से भी कम में मिल रहे ये 5 वायरलेस हेडफोन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।