Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: 2000 रुपये से भी कम में मिल रहे ये 5 वायरलेस हेडफोन

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार खासतौर पर हेडफोन लवर्स के लिए जबरदस्त ऑफर्स सामने आए हैं। boAt, Noise, GOBOULT, Boult और Soundcore जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के वायरलेस हेडफोन पर भारी छूट मिल रही है।

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 6:23 PM
Story continues below Advertisement
2000 रुपये से भी कम में मिल रहे ये वायरलेस हेडफोन

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 : अगर आप लंबे समय से दमदार साउंड क्वालिटी और लॉन्ग बैटरी बैकअप वाला वायरलेस हेडफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपके पास शानदार मौका है। Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार खासतौर पर हेडफोन लवर्स के लिए जबरदस्त ऑफर्स सामने आए हैं। boAt, Noise, GOBOULT, Boult और Soundcore जैसे पॉपुलर ब्रांड्स के वायरलेस हेडफोन पर भारी छूट मिल रही है। साथ ही हेडफोन्स पर बैंक ऑफर्स दिया जा रहा है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं इस सेल में मिलने वाले कुछ बेहतरीन वायरलेस हेडफोन के बारे में जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं।

इन हेडफोन्स पर मिल रहा डिस्काउंट

boAt Rockerz 421


boAt Rockerz 421 में 40 घंटे तक चलने वाली बैटरी दी गई है। इसमें 40mm के दमदार ड्राइवर्स, 40ms लो लेटेंसी, ENx टेक्नोलॉजी और इंटीग्रेटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.4 मिलता है। इसे Amazon पर 1,999 रुपये पर लिस्ट किया गया है।

GOBOULT Flex

GOBOULT Flex की सबसे खास बात इसकी 80 घंटे की बैटरी है। इसमें 40mm Bass ड्राइवर्स, ENC माइक, 60ms लो लेटेंसी, ब्लूटूथ 5.4 और AUX पोर्ट भी दिया गया है। IPX5 रेटिंग इसे वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है। इस हेडफोन को Amazon पर 1,299 रुपये पर लिस्ट किया गया है।

Soundcore H30i

Soundcore H30i में 70 घंटे की बैटरी और फोल्डेबल डिजाइन मिलता है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ मल्टीपॉइंट कनेक्शन सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप हेडफोन एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इस हेडफोन को Amazon Great Freedom Festival Sale में 1,699 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Noise Two Wireless On Ear Headphones

Noise Two Wireless हेडफोन में 50 घंटे का बैटरी बैकअप, 40ms लो लेटेंसी, 4 प्ले मोड्स और ड्यूल पेयरिंग फीचर है। इसमें ब्लूटूथ v5.3 की सुविधा दी गई है। इसे Amazon पर 1,299 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Boult Fluid X Headphones

Boult Fluid X हेडफोन में 40mm बेस ड्राइवर, जेन ENC माइक, कॉम्बैट गेमिंग मोड और ब्लूटूथ 5.4 की सुविधा है। इसकी बैटरी 60 घंटे तक चल सकती है। इस हेडफोन को ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 2,299 रुपये में लिस्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें : Ulefone ने पेश किए Armor 33 और Armor 33 Pro रग्ड स्मार्टफोन्स, 22,500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।