Android Earthquake Alert System: Google ने साल 2020 में Android Earthquake Alert सिस्टम (AEA) नाम की एक खास टेक्नोलॉजी लॉन्च की थी। इसका उद्देश्य भूकंप संभावित इलाकों में रहने वाले स्मार्टफोन यूजर्स को कुछ सेकंड पहले ही चेतावनी देना था। लेकिन अब वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तकनीक पारंपरिक और महंगे भूकंप चेतावनी सिस्टम की तुलना में कहीं ज्यादा सस्ती और असरदार साबित हो रही है, क्योंकि इसे काम करने के लिए किसी भूकंपीय स्टेशन की जरूरत नहीं होती है।
